{"_id":"6aa96bcfa1ad54496005850d","slug":"logistics-company-mobile-stolen-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ क्राइम: लॉजिस्टिक कंपनी के मोबाइल चोरी में दो और आरोपी पकड़े, एक गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ क्राइम: लॉजिस्टिक कंपनी के मोबाइल चोरी में दो और आरोपी पकड़े, एक गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
Tue, 15 Sep 2026 09:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:31 PM IST
सार
57 पार्सल लेकर गाड़ी चली थी, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने पर एक पैकेट गायब मिला। इस पैकेट के अंदर 12 महंगे स्मार्टफोन रखे थे। चोरी में अब तक तीन आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित तालसपुर कलां की एक लॉजिस्टिक कंपनी से मोबाइल से भरा पार्सल चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
महुआखेड़ा इंस्पेक्टर डीके सिसोदिया के अनुसार, कंपनी के एरिया मैनेजर अरुण चौधरी ने 25 जून को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामघाट रोड स्थित वेयरहाउस से अलीगढ़ ऑफिस के लिए 57 पार्सल लेकर गाड़ी चली थी, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने पर एक पैकेट गायब मिला। इस पैकेट के अंदर 12 महंगे स्मार्टफोन रखे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अतरौली के लौहगढ़ निवासी मनोज और अतुल को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी है।
विज्ञापन