फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lockout in the markets, crowds on the streets

बाजारों में तालाबंदी, सड़कों पर रही भीड़

Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lockout in the markets, crowds on the streets
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को बृहस्पतिवार तक बढ़ा दिया है। अब बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू रहेगा। जिले में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू का आंशिक असर रहा। रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड पर सामान्य रूप से आवागमन होता रहा। हालांकि, बाजारों में बंदी का पूरा पालन हुआ। अस्पताल, मेडिकल स्टोर खुले रहे। प्राइवेट बसें भी सड़कों पर दौड़ती नजर आईं।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से 11 बजे तक लोगों ने दूध व सब्जी की खरीददारी की। इसके बाद दिनभर सामान्य रूप से लोग दो पहिया, चार पहिया और बसों से शहर में आवागमन करते रहे। शहर के चौराहों पर लगी लाल बत्तियों पर ट्रैफिक रुकता रहा। मेडिकल स्टोर और अस्पताल के लोग चक्कर लगाते रहे। शहर के अधिकांश बाजार बंद रहे। पुराने बाजारों में तालाबंदी रही।
विज्ञापन

व्यापारियों और दुकानदारों ने तालाबंदी की हुई थी। शाम को लोग दूध, सब्जी आदि को खरीदने के लिए निकले। बुजुर्ग टहलते हुए तो युवा साइकिल चलाते हुए मिले। गत शनिवार और रविवार को जो कर्फ्यू का पालन किया गया था, सोमवार को वह जिले की सड़कों पर नहीं दिखा। लोगों का आवागमन होता रहा। इसके अलावा शहर से लेकर देहात में जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन होता रहा। लोगों ने रेलवे और रोडवेज बस के माध्यम से भी यात्राएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed