{"_id":"5d7d3d048ebc3e93a3342c1d","slug":"lock-industry-has-about-to-close-because-nonbjp-government-has-not-do-anything-for-this-aligarh-news-ali213568415","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरभाजपाई सरकारों में उपेक्षा के कारण बंदी के कगार पर पहुंचा ताला उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरभाजपाई सरकारों में उपेक्षा के कारण बंदी के कगार पर पहुंचा ताला उद्योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष निगम
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इगलास की जनसभा में अलीगढ़ के परंपरागत ताला उद्योग को भी साधा। कहा कि दुनिया में कहीं भी ताले का जिक्र होता है तो उसका कोई न कोई नाता अलीगढ़ से जरूर होता है। यहां का ताला पूरी दुनिया में छाया हैै। यहां का हार्डवेयर भी पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां के उद्यमियों की कला ने अपनी पहचान बनाई है, लेकिन बीते कुछ सालों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों की इसकी उपेक्षा हुई। जिससे ये कारोबार लगभग बंदी तक पहुंच गया था। अब ऐसा नहीं नहीं होगा। इसलिए भाजपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत ताला का चयन किया। जिसको बढ़ावा दिया जा रहा है। मौके पर ही सीएम ने ओडीओपी योजना के तहत चयनित हुए लाभार्थियों के समूह के प्रतिनिधि के तौर पर शरद जैन और बंसतीलाल को छह करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए इन्वेस्टर्स सम्मिट लखनऊ में हुई थी। इसी दौरान पीएम ने डिफेंस कोरिडोर की स्थापना का एलान किया। जिसमें अलीगढ़ को शामिल किया था। अब ये स्थापना होने जा रही है। इन्वेस्टर्स सम्मिट के दौरान साइन हुए एमओयू के तहत अब आगामी पांच वर्षों में 25 लाख लोगों को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पारदर्शिता को अपनाते हुए 2.5 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। कोई भी रिश्वत नहीं ली गयी। यूपी में विकास चक्र तेजी से घूम रहा है। विकास में कोई अवरोध नहीं होना चाहिए, जो भी विकास में अवरोध पैदा करेगा उसका स्थान जेल हो गया।
गोवंश पालों और 3600 रुपये लो
अलीगढ़। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर उत्तर प्रदेश सहित अलीगढ़ के बूचड़खाने 24 घंटे में बंद कराये थे। उन्होंने कहा कि न तो गोवंश कटने देंगे न ही गोवंश से फसलों को बर्बाद होने देंगे। अगर किसान कोई निराश्रित गोवंश वंश पालना चाहता है उसको चार गोवंश पालने के लिए प्रति माह 900 रुपये प्रति गोवंश की दर से 3600 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा किसान गोवंश के गोबर और गौमूत्र से अलग से अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
सोनभद्र में कांग्रेस ने आदिवासियों की
जमीन हड़पी हम वापस दिला रहे : योगी
अलीगढ़। सीएम योगी ने कहा कि वह शुक्रवार को चित्रकूट गए थे। सोनभद्र जिले में सैकड़ों आदिवासियों की जमीन का फर्जी पट्टा कांग्रेस के नेताओं ने अपने नाम करा लिया था। जांच कराने के बाद अब भाजपा सरकार में आदिवासियों की जमीन उनको वापस दिलाई जा रही है।
11.35 करोड़ रुपये की योजनाओं
का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ
सीएम योगी ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में बटन दबा कर 1135.80 करोड़ रुपये की लागत की 355 विकासपरक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। इसमें 898.94 करोड़ रुपयेे लागत की 183 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 236.86 करोड़ रुपये की 172 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी विकास एवं लाभार्थीपरक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक फ लाहार की टोकरी भेंट की। छह माह के बच्चे को अन्नप्रासन कराया। पंचायतीराज, महिला कल्याण, उद्योग, उद्यान, कृषि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डूडा, नेडा आदि का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कार्यक्त्रस्म में मॉडल शौचालय, आयुष्मान भारत, अंत्योदय कार्ड, विधवा वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, उज्जवला, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक प्रदान किये।
कुल 1135.80 करोड़ रुपये की योजनाओं में 898.94 करोड़ रुपये की लागत की 183 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। जिसमें 117 करोड़ रुपये की लागत से उप्र राज्य सेतु निगम के तहत 2 सेतुओं का निर्माण कार्य, 255 करोड़ रुपयेे की लागत से जल निगम के तहत तीन पुनर्गठन योजना, 448 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटी कार्य शामिल है। इसके साथ ही 22.96 करोड़ रुपये से 43 सड़क, आंगनबाड़ी आशा ज्योति केंद्र निर्माण, 16.25 करोड़ रुपये से नगर निकायों में पं दीनदयाल आदर्श नगर योजना के अंतर्गत 37 निर्माण, 8.10 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण सड़क निर्माण, 7.30 करोड़ रुपये से 69 मिट्टी भराव, नाली एवं इंटरलॉकिंग कार्य, 5.41 करोड़ रुपयेे से तीन ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 5.2 करोड़ रुपये से एक ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 4.14 करोड़ रुपयेे से तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होगा। 3.69 करोड़ रुपये से 13 चैक डेम निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार कार्य, 2.77 करोड़ रुपयेे से एक राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण, 1.20 करोड़ रुपयेे से ब्लॉक गंगीरी के ग्राम नबीपुर में वृहद गौ संरक्षण केंद्र तथा 62 लाख रुपयेे की लागत से एक जन सुविधा केंद्र के निर्माण का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 236.86 करोड़ रुपयेे की लागत की अन्य 172 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। 87.35 करोड़ रुपयेे से निर्मित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, 53.44 करोड़ रुपयेे से 12 ग्रामीण सड़कें, 31.4 करोड़ रुपयेे से निर्मित सेतु, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 15.94 करोड़ रुपयेे से निर्मित 79 सड़क निर्माण कार्य, 11.72 करोड़ रुपये से निर्मित दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 11.21 करोड़ रुपये से 14वां वित्त राज्य आयोग के अंतर्गत 53 निर्माण कार्य, 9.51 करोड़ रुपये से निर्मित चार गौ संरक्षण एवं पॉलीक्नीनिक केंद्र, 6.09 करोड़ रुपये से ब्लॉकों में दो भवनों का निर्माण, जिला पंचायत एवं नगर विकास के तहत 5.23 करोड़ रुपये से 14 इंटरलॉकिंग एवं संपर्क मार्ग निर्माण, 1.95 करोड़ रुपये से पर्यटन विभाग के तहत सौंदर्यीकरण,1.83 करोड़ रुपये से निर्मित 60 सीट के महिला छात्रावास के साथ ही शेखाझील पर 1.19 करोड़ रुपये से निर्मित प्रशासनिक भवन आदि का लोकार्पण बटन दबाकर किया।