फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lock and hardware businessman death from corona

अलीगढ़ः ताला एवं हार्डवेयर कारोबारी की कोरोना से मौत, रिकार्ड 79 संक्रमित

Fri, 31 Jul 2020 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
lock and hardware businessman death from corona
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
मानिक चौक के 65 वर्षीय ताला एवं हार्डवेयर कारोबारी अनिल साइंटिफिक की कोरोना से मौत हो गई है। वह चंद रोज पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। उनका उपचार दिल्ली के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। जनपद में कोरोना वायरस से यह 27 वीं मौत है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि ताला एवं हार्डवेयर कारोबारी की मृत्यु की सूचना आई है। वहीं, 79 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मृतकों की संख्या 27 पहुंच गई है। जनपद में अब तक कुल 1401 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट हॉस्पिटल एवं एंटीजन टेस्ट में बृहस्पतिवार को 79 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों में मराहला मीरपुर दहोरा मीरपुर का 19 साल का युवक, ज्ञानसरोवर कॉलोनी की 56 वर्षीय महिला, पन्नालाल हॉस्पिटल मंदिर क्वार्सी की 25 वर्षीय महिला, गोधा की 15 वर्षीय लड़की, सिकंदरपुर का 56 वर्षीय व्यक्ति, सीएचसी अतरौली का 26 व 28 वर्षीय युवक एवं 21 वर्षीय युवती, सुजनपुर खैर का 53 वर्षीय पुरुष, मालीपुरा का 17 वर्षीय लड़का, अकराबाद की 15 एवं 18 वर्षीय युवती, 39 व 19 वर्षीय युवक, एफसीआई कॉलोनी कासिमपुर पॉवरहाउस की 27 वर्षीय महिला व 53 वर्षीय व्यक्ति, अहमदनगर दोदपुर का 37 वर्षीय युवक, बेगपुर क्वार्सी का 51 वर्षीय व्यक्ति, जमालपुर का 25 वर्षीय युवक, भमोला का 50 वर्षीय व्यक्ति, लोधा का 31 एवं 62 वर्षीय व्यक्ति, सुरेंद्रनगर की 23 वर्षीय महिला, बन्नादेवी का 47 वर्षीय व्यक्ति, पटरवारी नगला का 42 वर्षीय व्यक्ति, सराय रहमान की 27 एवं 55 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय युवक, गुलाबीबाग का 30 वर्षीय युवक, एडीए कॉलोनी सासनी गेट का 32 वर्षीय युवक, मदारगेट की 13 व 20 वर्षीय युवती और 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


नया बास हरदुआगंज का 18 वर्षीय युवक, सुरेंद्रनगर की 21 वर्षीय महिला, दीनदयाल हॉस्पिटल का 30 वर्षीय युवक, देवीनगला का 24 वर्षीय युवक, मधुवन विहार आईटीआई रोड का 65 वर्षीय व्यक्ति, जनता होटल वाली गली श्यामनगर का 61 वर्षीय व्यक्ति, हरचंदपुर काकेथल का 63 वर्षीय व्यक्ति, कुंवरनगर का 18 व 25 वर्षीय युवक, आईटी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का 20 व 24 वर्षीय युवक, धनीपुर की महिला, स्वर्ण जयंती नगर रामघाट का 35 वर्षीय युवक, विकास लोक कॉलोनी की 84 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय युवक, बिसतोली अकराबाद का 23 वर्षीय युवक, बेजानपुर का 19 वर्षीय युवक, अकराबाद का 60 वर्षीय व्यक्ति, गोपालपुर नगलाबाड़ी का 23 वर्षीय युवक, रेणुका हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का 41 वर्षीय युवक, एचटीपीपी कासिमपुर सीआईएसएफ थर्मल पॉवर का 55 वर्षीय व्यक्ति, चंदन नर्सिंग होम छर्रा रोड का 38 वर्षीय युवक, अवंतिका रामघाट रोड का 35 वर्षीय युवक, रेलवे कॉलोनी का 47 वर्षीय व्यक्ति, सुजनपुर का 33 वर्षीय युवक, जवां का 55 वर्षीय व्यक्ति, कुंवरनगर कॉलोनी धनीपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजीपुरम रामघाट रोड की 42 वर्षीय महिला, चंदन नर्सिंग होम छर्रा रोड का 35 वर्षीय युवक, मैरिस रोड नीयर एलआईसी ऑफिस का 68 वर्षीय व्यक्ति, मसूदाबाद का 28 वर्षीय युवक, कृष्णानगर का 54 वर्षीय व्यक्ति, सर सैयदनगर का 30 वर्षीय युवक, किशोरनगर का 22 वर्षीय युवक, धनीपुर की 10, 12, 24, 26 और 70 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय किशोर, खिरनीगेट पुलिस चौकी का 34 वर्षीय युवक, महावीरपार्क की 12 और 32 वर्षीय महिला, विष्णुपुरी का 40 वर्षीय व्यक्ति, नगला तिकोना का 26 वर्षीय युवक और 1 महीने की बच्ची संक्रमित हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन और आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed