{"_id":"5ecec77e8ebc3e90b33b08cc","slug":"livestock-and-fisheries-will-also-benefit-kcc-city-office-news-ali2346980105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक और मत्स्य पालक भी केसीसी का लाभ उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालक और मत्स्य पालक भी केसीसी का लाभ उठाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों के साथ ही मत्स्य एवं पशुपालकों को भी अब किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलेगा।
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने मंडल के सभी कृषि एवं बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों के साथ ही मत्स्य एवं पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनको कम ब्याज पर आसानी से ऋण प्राप्त हो सके। योजना के तहत ऐसे कृषक जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है और वह पशुपालन अथवा मत्स्य पालन करते हैं, वह इसके लिए पात्र हैं। इसके साथ ही ऐसे कृषक जिनके पास पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड हैं और वह पशुपालन अथवा मत्स्य पालन भी करते हैं। वह भी तीन लाख रुपये की सीमा तक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कृषक जो पशुपालन या मत्स्य पालन अथवा दोनों कार्य करते हैं परंतु खेती नहीं करते, वह भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा का लाभ 2 लाख रुपये तक की सीमा तक उठा सकेंगे।
इस योजना में फसली ऋण के ही समान समय से अदायगी पर 3 प्रतिशत ब्याज की विशेष छूट दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मत्स्य पालन के लिये प्रति हेक्टेयर 2 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी। पशुपालन के अंतर्गत गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी, शुकर आदि के पालन के लिए भी 2 लाख रुपये तक किसान क्रेडिट कार्ड बिना किसी गारंटी व बंधक के बनवा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शत-प्रतिशत लाभार्थियों के साथ ही मत्स्य एवं पशुपालकों के भी किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता पर बनाए जाएंगे। किसानों से अपील की कि वह प्रदेश सरकार की इस लोक कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजना के बारे में नजदीकी बैंक शाखा से लाभ प्राप्त करें।