फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Liquor mafia Rishi-Munish's property seized

अलीगढ़ः शराब माफिया ऋषि-मुनीष की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त

Fri, 17 Sep 2021 07:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia Rishi-Munish's property seized
भोजपुरा में शराब माफिया रिषी कुमार शर्मा की सम्पत्ति जब्त करके बोर्ड लगवाते एसडीएम और सीओ । विज्? - फोटो : CITY OFFICE
जहरीली शराब कांड में शराब माफिया के खिलाफ जारी कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को ऋषि-मुनीष की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। सीओ तृतीय की अगुवाई में जवां क्षेत्र में पुलिस टीम इन संपत्तियों को सरकारी संपत्ति घोषित किए जाने की सूचना दी। साथ ही वहां बोर्ड लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऋषि व मुनीष की जवां क्षेत्र की 2 करोड़ 95 लाख 52 हजार सात सौ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। यह कार्रवाई जवां में दर्ज मुकदमों व गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ जमा रही। बता दें कि इससे पहले इस कांड में अनिल चौधरी, विपिन यादव, मुनीष शर्मा, ऋषि शर्मा, विक्रम सिंह, नीरज चौधरी, रविंद्र पाठक, सतीश खुराना की संपत्तियां जब्त हो चुकी हैं। इस दौरान सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सीओ द्वितीय मोहसिन खान, तहसील टीम व जवां पुलिस मौजूद रही। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराब कांड में घोषित माफिया की संपत्तियां जब्त करने का क्रम जारी है। इसी क्रम में ऋषि व मुनीष की यह अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

ये संपत्तियां की गईं जब्त
- मुनीष कुमार शर्मा की गांव रायपुर में कृषि भूमि, गांव सीयपुर में कृषि भूमि।
- ऋषि शर्मा की पत्नी के नाम भूमि, तेजपुर का प्लाट व दुकानें, सुमैरा में ऋषि की पत्नी के नाम कृषि भूमि, सीयपुर में कृषि भूमि, पिलौना में कृषि भूमि, तेजपुर में कृषि भूमि, भोजपुर गड़िया में कृषि भूमि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed