{"_id":"658c7ac883786a83890b7715","slug":"liquor-being-carried-hidden-in-wedding-luggage-recovered-aligarh-news-c-113-1-sali1011-519-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी के सामान में छिपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद, दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी के सामान में छिपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद, दो युवक हिरासत में
Thu, 28 Dec 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:58 AM IST
सार
पुलिस ने तेहरा मोड़ से एक टेंपो को पकड़ा। टेंपो में शादी का सामान डबल डबल बेड, बक्सा, ड्रेसिंग टेबिल व सोफा आदि भरे थे। थाना पुलिस के अनुसार इसी सामान के अंदर अवैध रूप से छिपाकर शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
पकडी गईं अवैध शराब की फैक्टरियां
- फोटो : संवाद
विस्तार
एक बड़े टेंपो में भरे शादी के सामान के बीच छिपाकर ले जाई जा रही शराब को गंगीरी पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरामद किया। टेंपो से 90 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। इसे हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
27 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव और गंगीरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने तेहरा मोड़ से एक टेंपो को पकड़ा। टेंपो में शादी का सामान डबल डबल बेड, बक्सा, ड्रेसिंग टेबिल व सोफा आदि भरे थे। थाना पुलिस के अनुसार इसी सामान के अंदर अवैध रूप से छिपाकर शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार तलाशी में 90 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गंगीरी पुलिस के अनुसार एक साल पहले भी इसी तरह एक ट्रक में छिपाकर ले जा रही 400 पेटी अवैध शराब बरामद की गई थी।
विज्ञापन