{"_id":"5f3c38fa8ebc3e3ccd347660","slug":"liquar-smuggler-arrested-city-office-news-ali241490387","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से शराब की पेटियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से शराब की पेटियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर में शराब तस्कर।
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक पुलिस ने शराब चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे कैंटर से चोरी की गईं शराब की पेटियां बरामद की गई हैं। अवैध हथियार भी मिले हैं।
15 अगस्त की रात लगभग एक बजे एटा चुंगी बाईपास रोड पर कुलदीप बिहार के सामने कैंटर का तिरपाल काटकर शराब की पेटियां चोरी की थीं। मडराक थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि 17 अगस्त की रात सूचना मिली कि शराब चोरी करने वाला गिरोह पेटियां लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए मथुरा रोड गंदे नाले के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अर्टिगा गाड़ी को चेकिंग के लिये रोक लिया। कार से चोरी की गई शराब की पेटियां बरामद कीं। कार सवार छह बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया। कार के साथ एक टेंपो भी पकड़ा गया, जिसमें शराब भरी थी, जिसे ऊंचे दामों पर गांव गांव सप्लाई करने के लिये ले जाई जा रही थीं। बदमाशों से 47 पेटी अंग्रेजी शराब, 2256 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, दो तमंचे, पांच कारतूस व चार चाकू भी बरामद किये गए।
पुलिस ने गोपाल निवासी मिथलापुरी क्यामपुर मोड़, क्वार्सी, विशाल निवासी देवी नगला, क्वार्सी, सुनील निवासी खेड़ा ग्वारऊ, जलेसर एटा हाल पता मिथलापुरी, क्वार्सी, अलीगढ़, शिवम निवासी बड़ागांव, सिकंदराराऊ हाथरस, मुकेश निवासी फदेलपुर, अतरौली अलीगढ़ व आलोक निवासी देवीनगला, क्वार्सी को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर थाना क्वार्सी, मडराक व अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
--