{"_id":"6b00b66249480ce7bb0db9a1","slug":"linter-collapses-during-demolition-one-worker-killed-another-in-critical-condition-aligarh-news-c-426-1-ddu1001-4503-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तोड़ते समय भरभराकर गिरा लिंटर, मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तोड़ते समय भरभराकर गिरा लिंटर, मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर
Sat, 21 Nov 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
साहब सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
लहरा सलेमपुर गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जर्जर मकान का लिंटर तोड़ते समय अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक का भाई घायल हो गया जिसका छर्रा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने दौड़कर दोनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुराने और जर्जर मकान का लिंटर तोड़ने का काम चल रहा था। गांव निवासी सब्बू कोहली (40) पुत्र झंडू सिंह और मकान मालिक का भाई छोटेलाल लिंटर पर बैठकर उसे तोड़ रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ लिंटर नीचे गिर गया। इससे दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन
पास में खाटू श्याम के जन्मोत्सव का आयोजन चल रहा था। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर समारोह में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत कर मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और छर्रा के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सब्बू को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
वहीं, घायल छोटेलाल का छर्रा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन के अनुसार सब्बू की पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह मजदूरी करते थे। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।