{"_id":"69f34f2228bbef89e10fdd05","slug":"link-expressway-to-connect-aligarh-with-mumbai-and-eastern-up-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़ का मुंबई-पूर्वी यूपी से जुड़ाव करेगा 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, उद्योग जगत में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़ का मुंबई-पूर्वी यूपी से जुड़ाव करेगा 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, उद्योग जगत में उत्साह
Thu, 30 Apr 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:16 PM IST
सार
इस लिंक एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा लाभ अलीगढ़ और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा। इससे मुंबई या नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लगने वाला समय और ट्रैफिक की बाधाएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
प्रदेश सरकार गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण प्रक्रिया पर काम कर रही है। 74 किमी लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे का 54 किमी हिस्सा बुलंदशहर और 20 किमी हिस्सा गौतमबुद्धनगर में होगा। इसके शुरू होने से अलीगढ़ की कनेक्टिविटी सीधे मुंबई और पूर्वी उत्तर प्रदेश से हो जाएगी।
विज्ञापन
इससे जिले के ताला-हार्डवेयर उद्योग और निर्यात को वैश्विक पंख लगेंगे। साथ ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए स्थानीय लोगों को एक और कनेक्टिविटी मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) मई माह तक इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को सौंप देगा। इसके बाद परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 120 मीटर रखी गई है। यह मार्ग बुलंदशहर के स्याना से शुरू होकर यमुना सिटी की फिल्म सिटी के पास जुड़ेगा।
विज्ञापन
इस लिंक एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा लाभ अलीगढ़ और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा। इससे मुंबई या नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए लगने वाला समय और ट्रैफिक की बाधाएं खत्म हो जाएंगी। यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग के जरिए अलीगढ़ का जुड़ाव देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और जेवर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहद सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन