{"_id":"68d68cc64617920b1c0cd6d9","slug":"lights-switched-on-at-ramghat-road-in-aligarh-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट: रोशन हो गई अलीगढ़ की रामघाट रोड...अब लग रहा 55 लाख खर्च हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट: रोशन हो गई अलीगढ़ की रामघाट रोड...अब लग रहा 55 लाख खर्च हुए
Fri, 26 Sep 2025 06:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Sep 2025 06:23 PM IST
सार
अमर उजाला ने 23 सितंबर को खबर प्रकाशित की तो विभागीय लोग दौड़े और सभी स्ट्रीट लाइटों को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
रातघाट रोड पर जलीं स्ट्रीट लाइटें
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के रामघाट मार्ग को रोशन करने के लिए प्राधिकरण ने 55 लाख खर्च करके 100 स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। लेकिन यह बंद पड़ी थीं। अमर उजाला ने 23 सितंबर को खबर प्रकाशित की तो विभागीय लोग दौड़े और सभी स्ट्रीट लाइटों को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
एडीए ने रामघाट रोड पर शंकर विहार कॉलोनी से देवसैनी (मोहन नगर) तक 100 स्ट्रीट लाइटें लगवाईं। 23 से 26 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देकर यह लाइटें जलवाई गईं। चार दिन बाद यह लाइटें बंद हो गईं।
विज्ञापन
जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एडीए की ओर से लाइटों को जलवाने की व्यवस्था की गई है। हैंडओवर की प्रक्रिया चलती रहेगी। - हरीश चौधरी, सहायक अभियंता, एडीए
विज्ञापन विज्ञापन