Aligarh News: ढाई लाख की लाइट दो माह से बंद, अंधेरे से गुजरना पड़ रहा, कई बार शिकायत, नतीजा शून्य
करीब ढाई लाख से अकराबाद में अलीगढ़ जिला पंचायत ने एक हाईमास्ट लाइट लगाई थी। लाइट दो महीने से खराब है। कई शिकायत की गईं, पर लाइट सही नहीं हुई। रात में सुनसान जगह से अंधेरे में निकलते समय राहगीरों को डर लगता है। डर रहा है कोई घटना न घटित हो जाए।
विस्तार
कस्बा अकराबाद में जीटी रोड स्थित मोड़ से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क के किनारे पांच माह पूर्व जिला पंचायत की ओर से करीब ढाई लाख रुपये की लागत से एक हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। यह लाइट दो माह से खराब है। जिससे स्थानीय लोगों को रात के समय अंधेरे में गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब लाइट को ठीक कराने के लिए जेई को फोन से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन लाइट ठीक नहीं हुई है। जिससे बहुत परेशानी है। कस्बे के लोगों की मांग है कि अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। जिससे लोगों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके।
लोगों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने पांच माह पूर्व यह लाइट लगवाई थी। दो माह बाद ही खराब हो गई। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लाइट ठीक कराई जाए।-दिवाकर सक्सेना, अकराबाद।
विज्ञापन विज्ञापन
जब यह लाइट लगाई गई थी तो लोगों ने लड्डू बांटकर प्रशासन का आभार जताया था। दो माह से लाइट बंद है। इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर समस्या से निजात दिलाएं।-सत्यप्रकाश शर्मा, अकराबाद।
लाइट का कार्य ठेकेदार देखते हैं। जिनसे बात कर जल्द ही खराब लाइट को ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।- धर्मपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय, अलीगढ़