फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ligarh: fiercely assaulted aunt and niece at SSP office

अलीगढ़ : एसएसपी ऑफिस पर बुआ और भतीजी में हुई जमकर मारपीट

Thu, 16 Jul 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
ligarh: fiercely assaulted aunt and niece at SSP office
एसएसपी कार्यालय के बाहर होती मारपीट। - फोटो : CITY OFFICE
सवा महीने पहले कोर्ट मैरिज करने के बाद बुधवार को एसएसपी के ऑफिस अपनी सुरक्षा की गुहार करने पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद हाथापाई हो गई। यहां पर युवती की बुआ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके जवाब में युवती ने भी बुआ को अपने हाथ दिखा दिए। मामला महिला थाने पहुंचा। जहां पर सबको 2 घंटे हिरासत में लेने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कासगंज के सोरों की रहने वाली एक युवती ने पिछले दिनों अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों अलीगढ़ आकर रहने लगे। युवती का आरोप है कि उसके मायके पक्ष की ओर से लगातार उसे धमकी दी जा रही हैं। इसीलिए वह बुधवार को अपने और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। इस बात की जानकारी उसके मायके वालों को लग गई और वह भी वहां आ गए। इसमें उसकी बुआ भी शामिल थी। दोनों पक्ष एक जगह मौजूद हुए तो वाद विवाद होना शुरू हो गया। आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट होने लगी। मौके पर महिला पुलिस को बुलाया गया और महिला थाने से फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन

दोनों पक्ष की महिलाओं को महिला थाने ले जाया गया। यहां पर हिरासत में ले लिया गया। 2 घंटे यहां पर बिठाने के बाद दोनों पक्षों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद ही यह मामला शांत हुआ। दूसरी ओर युवती के मायके पक्ष के एक पुरुष सदस्य का कहना है कि हमें उसकी कोर्ट मैरिज से कोई एतराज नहीं है। बस हमें कोर्ट मैरिज के दस्तावेज साक्ष्य के रूप में दिखाए जाएं । इसके साथ ही हमें यह बताया जाए कि यह युवक कौन है? कहां का रहने वाला है और क्या करता है? पुलिस ने एक दूसरे के साथ बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed