फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Life imprisonment to two accused in murder of child after kidnapping

Aligarh: बच्चे की अपहरण के बाद हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कर्ज चुकाने के लिए घटना को दिया था अंजाम

Fri, 16 Aug 2024 01:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

यह घटना 19 अक्तूबर 2021 की है। वादी मुकदमा अमर सिंह के अनुसार घटना वाली सुबह वह परिवार के साथ खेत पर बाजरा की फसल काटने गए थे। इस दौरान उनका 11 वर्ष का बेटा अजय घर पर रह गया था। जब वह शाम को लौटे तो बेटा गायब मिला।

विज्ञापन
Life imprisonment to two accused in murder of child after kidnapping
प्रतीकात्मक तस्वीर अदालत - फोटो : एएनआई

विस्तार

अतरौली के पालीमुकीमपुर के गांव कीरथपुर भागीरथपुर से बच्चे की फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या के मुकदमे में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में एक दोषी मृत बच्चे का रिश्ते का भाई है, जिसने खुद के कर्ज को चुकाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। मामले में फैसला एडीजे प्रथम संजीव कुमार सिंह प्रथम की अदालत से सुनाया गया है।

विज्ञापन


यह घटना 19 अक्तूबर 2021 की है। वादी मुकदमा अमर सिंह के अनुसार घटना वाली सुबह वह परिवार के साथ खेत पर बाजरा की फसल काटने गए थे। इस दौरान उनका 11 वर्ष का बेटा अजय घर पर रह गया था। जब वह शाम को लौटे तो बेटा गायब मिला। इस दौरान पुत्रवधू से पूछा तो उसने बताया कि बाहर खेलने निकल गया था। इसके तीन दिन बाद उनके दरवाजे पर बच्चे के अपहरण व चार लाख रुपये की फिरौती की चिट्ठी मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा किया तो सामने आया कि उसने अपने ऊपर हुए दूध व्यापार के कर्ज को पटाने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचा था। ताकि वह अपने पिता से फिरौती मांग सके। इसी दौरान पुलिस के सामने उसने अजय के अपहरण की घटना भी स्वीकारी और बताया कि उसकी हत्या कर शव बुलंदशहर में रामघाट के पास हजारा नहर की पटरी पर छिपाई गई थी। उसके पास से मिली कापी के एक पेज पर ही उसके घर फिरौती की चिट्ठी भेजी थी। इस काम में उसके साथी दुर्गेश ने भी मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खुलासे पर दोनों गिरफ्तार किए और शव के कंकाल व उस पर कपड़े बरामद किए। मामले में चार्जशीट के आधार पर सत्र परीक्षण हुआ। इसी परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दोनों को उम्रकैद व 1.20 लाख-1.20 लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। जिसमें से आधी राशि पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed