{"_id":"5ed4aa9ed64d396e562ff53a","slug":"lic-staff-looted-in-aligarh-on-the-first-day-of-unlock-1-many-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: लॉकडाउन खुलते ही शहर में 22 लाख की लूट, फायरिंग में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: लॉकडाउन खुलते ही शहर में 22 लाख की लूट, फायरिंग में चार घायल
Mon, 01 Jun 2020 01:34 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
कैशियर रजत शर्मा जिनसे लूट हुई
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के नियमों में राहत मिलते ही अलीगढ़ में अपराधी सक्रिय हो गए हैं। अलीगढ़ के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के समद रोड पर सोमवार सुबह अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी का स्टाफ एलआईसी से रकम लेकर निकला था। तभी बाइक पर मौजूद तीन बदमाश आए और तमंचे की बट मार कर कैशियर से रुपयों का बैग छीन लिया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड ने बदमाशों पर फायरिंग भी की, लेकिन वे बच निकले।
विज्ञापन
वहीं बदमाशों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें चार लोग घायल हो गए। भागते समय बदमाश एक महिला से कुंडल भी लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित कई अधकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन