फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Let's make Aligarh a smart city

आइए मिलकर बनाएं अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी

Tue, 26 Jun 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 26 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
Let's make Aligarh a smart city
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बैठक को सम्बोधित करते मंडलायुक्त अजयदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को जवाहर भवन में शुरू हुई। मंडलायुक्त अजय दीप सिंह, महापौर मोहम्मद फु रकान, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन


  नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सर्व प्रथम स्मार्ट सिटी की परिभाषा से अवगत कराया। बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2016 को पूरे देश में स्मार्ट सिटी मिशन लांच किया था। अलीगढ़ को तीसरे चरण में 23 जून 2017 को चयनित किया गया। अलीगढ़ शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पेन सिटी डेवलेपमेंट व एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट के अंतर्गत ट्रैफि क मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्रीट लाइट, यातायात व्यवस्था, पार्क, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पोल, अचल व जामा मस्जिद के आसपास सौंदर्यीकरण, स्मार्ट साइकिल ट्रैक, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सौर उर्जा का अधिकतम उपयोग, ई टायलेट, अंडरग्राउंड विद्युत कनेक्शन, स्ट्रीट वेंडिंग पर काम होगा। आने वाले दिनों में अलीगढ़ की सूरत बदलेगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्मार्ट सिटी और उसके अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों को जनसामान्य तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने कहा कि कंप्यूटर की भांति स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को स्वीकार करना होगा। कंप्यूटर युग के शुरूआती दौर में लोग उसे अपनाने से संकोच करते थे लेकिन आज कंप्यूटर की वजह से आधुनिक क्रांति आयी है। उसी प्रकार स्मार्ट सिटी से एक दिन क्रांति आएगी। मेयर मोहम्मद फु रकान ने कहा कि स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव और परिकल्पना क्षेत्रीय पार्षद और मेयर के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंडलायुक्त से स्मार्ट सिटी में पार्षदों और महापौर की भी भूमिका तय करने की सिफारिश की। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने महानगर के ऊपरकोट कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी व कंट्रोल सिस्टम की भांति शहर में अन्य स्थानों पर इसी प्रकार सीसीटीवी कैमरों को स्थापित करने व अवस्थापना निधि से कार्य कराने को कहा। नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने से पहले स्मार्ट सोच को विकसित करने का प्रयास किया जाये तभी स्मार्ट सिटी की परिकल्पना सिद्ध हो सकेगी। अपर जिलाधिकारी नगर श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि जनहित सुझावों के आधार पर ही अलीगढ़ को स्मार्ट बनाया जा सकता है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग हमेशा नगर निगम के साथ रहेगा। मीडिया प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि उक्त कार्यशाला 26 व 27 जून को भी होगी।

17 जुलाई से स्मार्ट सिटी की ई टेंडरिंग शुरू
कार्यशाला में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के लिये नियुक्ति पीएमसी (प्रोजैक्ट मैनेजमेंट कस्लटेंट) के सदस्यों ने बताया कि घंटाघर पार्क के सौंदर्यीकरण, शासकीय भवनों पर सौर उर्जा प्लांट, कलक्ट्रेट में ई टायलेट और रेलवे स्टेशन पर रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके 17 जुलाई को ई टेंडर मांगे जाएंगे। इस टीम से मनोज दवे ने अलीगढ़ शहर में ट्रांसपोर्ट सुधार, घंटाघर में लाइटिंग, फ्लाई ओवर का सौंदर्यीकरण, इनफ ॉरमेशन सेंटर, सिटी गेट, प्रोजेक्शन पैपिंग पार्क डेवलपमेंट, मार्केट रि डेवलपमेंट, स्ट्रीट लाइटिंग, नुमाइश ग्राउंड का आधुनिकीरण करने, वाई फाई जोन बनाने, जॉगिग ट्रैक को स्मार्ट बनाने के प्रस्ताव को रखा। वहीं पीएमसी के आईटीई एक्सपर्ट पृथ्वीराज घोष ने अलीगढ़ में प्रवेश व निकास  को स्मार्ट बनाने, सड़क की सतह से ऊपर उठे मैनहोल और बेतरतीबी से लगे विद्युत पोल हटाने को प्राथमिकता दी। पीएमसी के अर्बन प्लानर प्रवीन गुलेरिया ने रियूज, रिडियूज, रिसाइकिल पर प्रस्ताव प्रस्तुत करते ह्ए कहा कि अधिक से अधिक प्लास्टिक उपयोग न करने पर जोर देना होगा और कूड़े को स्रोत पर अलग करने की बात कही। जिससे गीला और सूखा कूड़ा अलग हो सके। सह नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी राजेश गुप्ता ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अलीगढ़ शहर के लिये लोगो तैयार करवाये जाने हेतु प्रतियोगिता लांच कराई। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता 10 जुलाई तक ऑन लाइन रहेगी। जिसमें आवेदन के साथ लोगो भेज सकते है। शहरवासी अपने आवेदन अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की वेबसाइट पर भेज सकते हैं।


कार्यशाला में ये रहे मौजूद 
भाजपा नेता मानव महाजन, पार्षद अनिल सेंगर, हरेन्द्र गुप्ता, मुशर्रफ हुसैन, रिजवान हुसैन, नरेंद्र प्रताप, माशाअल्लाहा, वीरेंद्र सिंह, मुशर्रफ  महजर सहित कई पार्षद मौजूद रहे। व्यापार मंडल से ज्ञान चंद्र वार्ष्णेय, विवेक बगई, पंकज धीरज, ज्ञानेंद्र मिश्रा, साईदा खातून, जितेंद्र मौजूद रहे। पीएमसी सदस्यों में हिमांशु प्रसाद, सनम भाम, सम्राट बनर्जी, रवींद्र सिंह, ध्रुव अग्रवाल, अरविंद पांडया, सुशील खचाने मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नगर अतुल श्रीवास्तव, नगर निगम से मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिव कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव कुमार, महाप्रबंधक जल शैलेंद्र पाठक, लेखाधिकारी राजेश गौतम, सहायक लेखाधिकारी अखिलेश तिवारी, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed