फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Leave from India Gate before reaching the AMU students arrested

इंडिया गेट पहुंचने सेे पहले ही एएमयू छात्रों को किया गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Leave from India Gate before reaching the AMU students arrested
एएमयू छात्रों की बस को रोके दिल्ली पुलिस। - फोटो : file foto
जेएनयू से गायब छात्र नजीब को लेकर इंडिया गेट पर आयोजित आंदोलन में शामिल होने से पहले ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों को ओखला के पास दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि रात 8 बजे बस में बैठे तमाम छात्रों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जेएनयू छात्र संघ के आह्वान पर नजीब को लेकर इंडिया गेट पर आयोजित प्रोटेस्ट में भाग लेने एएमयू के करीब 60-65 छात्र जा रहे थे। इसका नेतृत्व छात्र नेता अबुल फराह शाजली, मुबस्सिर जमाल एवं इमरान गाजी आदि कर रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही बस ओखला के पास दिल्ली बार्डर पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। पुलिसकर्मी बस में सवार हो गए और कुछ देर बस को इधर-उधर घुमाते रहे। बाद में एक स्थान पर बस रोक दिए। छात्र नेता अबुल फराह शाजली ने बताया कि वे लोग करीब चार घंटे से अधिक समय तक पुलिस की गिरफ्त में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस द्वारा रात करीब 8 बजे बस को छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का उनलोगों ने विरोध भी किया। बस सुबह में करीब 11 बजे एएमयू सर्किल से रवाना हुई थी। बस में दानिश इजाज, नदीम अख्तर, डॉ. वासित, मुगीज अहमद, शुभम, अब्दुल जमी खान, अलताफ हुसैन एवं इरफान गाजी आदि मौजूद थे। इसके अतिरिक्त कुछ छात्र निजी वाहन से भी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed