फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Leaking roof of machine form of power house

हादसे को न्योता: बिजलीघर के मशीन रूम की टपक रही छत, तान रखा तिरपाल, फर्श भी है भीगा हुआ

Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
सार

गोंडा स्थित बिजलीघर के कंट्रोल रूम की छत से पिछले तीन दिनों से रिसाव हो रहा है, मशीनों को पानी से बचाने के लिए उनपर तिरपाल टांग कर पानी को बाल्टियों में एकत्रित किया जा रहा है। कमरे का फर्श भी भीगा हुआ है।

विज्ञापन
Leaking roof of machine form of power house
बिजलीघर की छत से मशीनों के ऊपर गिर रहा पानी, दे रहा हादसे को न्योता - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश किसानों की तो समस्या बढ़ा ही रही है, साथ ही सरकारी भवनों के निर्माण की गुणवत्ता की पोल भी खोल रही है। गोंडा स्थित बिजलीघर में बने मशीन रूम में बारिश के पानी का रिसाव होता है। मशीनों के बचाव के लिए कर्मियों ने तिरपाल तान रखी है।

विज्ञापन


गोंडा स्थित बिजलीघर के कंट्रोल रूम की छत से बारिश के पानी का रिसाव हो रहा है। कर्मियों ने रिसाव से मशीनों को बचाने के लिए जुगाड़ कर रखी है। उक्त कंट्रोल रूम की छत से पिछले तीन दिनों से रिसाव हो रहा है, मशीनों को पानी से बचाने के लिए उनपर तिरपाल टांग कर पानी को बाल्टियों में एकत्रित किया जा रहा है। कमरे का फर्श भी भीगा हुआ है। कमरे के आधे हिस्से का निर्माण छह वर्ष पूर्व ही हुआ है। मशीनों के ऊपर पानी के रिसाव से हादसे का खतरा बना हुआ है। विद्युत आपूर्ति भी रुक-रुककर हो रही है।

विज्ञापन

अत्यधिक बारिश के कारण यह स्थिति हुई है। मौसम साफ होते ही छत की मरम्मत करा दी जाएगी। - जोगेंद्र सिंह, जेई विद्युत, गोंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed