AMU: 103 साल में 23 वीसी, 16 रहे कार्यवाहक, कुलपति की दौड़ में आगे चल रहे ये नाम
एएमयू के 103 साल के इतिहास में अब तक 23 कुलपति जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जबकि 16 कार्यवाहक कुलपति रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा समय तक कार्यवाहक कुलपति वसी उर्रहमान रहे हैं। फिलहाल कार्यवाहक कुलपति के तौर प्रो. मोहम्मद गुलरेज 4 अप्रैल 2023 से कुलपति का दायित्व निभा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में कुलपति पैनल के लिए कार्यकारी परिषद की बैठक तय होने के बाद अब कुलपति की दौड़ में कई नाम चर्चाओं में हैं। एएमयू के 103 साल के इतिहास में अब तक 23 कुलपति जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जबकि 16 कार्यवाहक कुलपति रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा समय तक कार्यवाहक कुलपति वसी उर्रहमान रहे हैं। फिलहाल कार्यवाहक कुलपति के तौर प्रो. मोहम्मद गुलरेज 4 अप्रैल 2023 से कुलपति का दायित्व निभा रहे हैं।
1 दिसंबर 1920 को पहले कुलपति मोहम्मद अली मोहम्मद खान बने, जबकि पहली बार कार्यवाहक कुलपति नवाब मोहम्मद मुजम्मिलउल्लाह खान शेरवानी बने। कार्यवाहक कुलपति के रूप में वसी उर्रहमान का कार्यकाल 4 अक्तूबर 1989 से 5 जुलाई 1990 तक रहा। कुलपति पैनल के लिए कार्यकारी परिषद की बैठक 30 अक्तूबर को होगी। कार्यकारी परिषद की बैठक में कुलपति के लिए पांच नाम तय होते हैं। इनमें तीन नाम कोर्ट की बैठक में तय होते हैं। इन तीन नामों को राष्ट्रपति को विवि की विजिटर हैं, उनके पास भेजा जाएगा। वह एक के नाम पर मुहर लगाएंगी। उधर, एएमयू के स्ट्रेची हॉल पर छात्रों ने कुलपति पैनल का नोटिस जारी होने पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
वीसी के लिए इन नामों की चर्चा
- हृदय रोग विशेषज्ञ व जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. एमयू रब्बानी
- कार्यवाहक कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज
- प्रो. फैजान मुस्तफा
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली के विधि विभाग की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. नुजहत परवीन
- प्रो. रिजवान अहमद
- प्रो. सूफियान इस्लाही
- प्रो. कमरुल हसन असांरी
- इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के कुलपति प्रो. जावेद मसर्रत
- कलस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू-कश्मीर के कुलपति प्रो. कयूम
ये रह चुके हैं कुलपति
मोहम्मद अली मोहम्मद खान, साहिबजादा आफताब अहमद खान, नवाब मोहम्मद मुजम्मिलउल्लाह खान शेरवानी, रॉस मसूद, जिया उद्दीन अहमद, सर शाह मोहम्मद सुलेमान, जिया उद्दीन अहमद, जाहिद हुसैन, नवाब मोहम्मद इस्माइल खान, जाकिर हुसैन, बशीर हुसैन जैदी, बदरुद्दीन तैयबजी, अली यावर जंग, अब्दुल अलीम, एएम खुसरो, सैयद हामिद, सैयद हासिम अली, एमएन फारूकी, महमूदुर्रहमान, मोहम्मद हामिद अंसारी, नसीम अहमद, पीके अब्दुल अजीज, लेफ्टिनेंट जमीर उद्दीन शाह, प्रो. तारिक मंसूर।
ये रह चुके हैं कार्यवाहक कुलपति
नवाब मोहम्मद मुजम्मिलउल्लाह खान शेरवानी, सर शाह मोहम्मद सुलेमान, खान बहादुर उबैदुद रहमान खान शेरवानी, खालिक अहमद निजामी, हरबंश लाल शर्मा, मोहम्मद शफी, जगन्नाथ प्रसाद, कमरुल हसन फारूकी, केएम बहादुद्दीन, वसी उर्रहमान, अशोक बाल, मोहम्मद जहीर, जिल्लुर्रहमान, मोहम्मद सलीमउद्दीन, प्रो. मोहम्मद गुलरेज 4 अप्रैल 2023 से।