{"_id":"68efca2279e22a8f1b0f3b64","slug":"lawyers-strike-to-protest-assault-on-an-advocate-family-and-police-brutality-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अधिवक्ता के परिवार से मारपीट और पुलिस अभद्रता के विरोध में दीवानी न्यायालय में हड़ताल, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अधिवक्ता के परिवार से मारपीट और पुलिस अभद्रता के विरोध में दीवानी न्यायालय में हड़ताल, लगाया जाम
Wed, 15 Oct 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 15 Oct 2025 09:52 PM IST
सार
आरोप है कि अकराबाद क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता राहुल शर्मा के परिवार के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। लेकिन बाद में थाने में पुलिस ने अधिवक्ता के परिवार के विरुद्ध ही रिपोर्ट दर्ज कर ली और साथ ही अधिवक्ता राहुल शर्मा के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र में अधिवक्ता राहुल शर्मा के परिवार के साथ मारपीट और बाद में पुलिस द्वारा अधिवक्ता से अभद्रता किए जाने के विरोध में 15 अक्तूबर को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर स्ट्राइक रखी और परिसर के बाहर अनूपशहर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मियों का पुतला भी फूंका। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि अधिवक्ता राहुल शर्मा और उनके परिवार के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अकराबाद क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता राहुल शर्मा के परिवार के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। लेकिन बाद में थाने में पुलिस ने अधिवक्ता के परिवार के विरुद्ध ही रिपोर्ट दर्ज कर ली और साथ ही अधिवक्ता राहुल शर्मा के साथ भी अभद्रता की। इसी पुलिसिया कार्रवाई और अभद्रता के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने एक दिन की हड़ताल रखी और अनूपशहर हाईवे पर इकट्ठा होकर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने साफ किया कि उनकी मांग है कि अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका और स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन