फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lawsuits for violation of code of conduct in this time body elections

निकाय चुनाव: घटे आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे, 14 लोगों पर हुए 7 मुकदमे

Tue, 16 May 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2023 12:17 AM IST
सार

निकाय चुनाव में जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें सिविल लाइंस में बसपा प्रत्याशी सलमान शाहिद पर समर्थकों संग जमालपुर ईदगाह पर पहुंचकर नमाजियों को पटका बांट आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। जवां में मोहन सिंह, सुनीता, चमन खां निवासी जवां पर वोटरों को साडिय़ां बांटने के आरोप में मुकदमा हुआ है। गभाना में वार्ड प्रत्याशी नीलम और उनके पति रंजीत सिंह पर साडिय़ां बांटने के आरोप में मुकदमा हुआ है।

विज्ञापन
Lawsuits for violation of code of conduct in this time body elections
मुकदमा दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिस तरह निकाय चुनाव शांतिपूवर्क ढंग से निपटा है। कुछ इसी तरह आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे भी जिले में घटे हैं। अलग बात है कि ज्यादा शोर नहीं मचा और न कोई हायतौबा हुई। मगर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें साडिय़ां बांटने से लेकर माहौल बिगाडऩे तक के आरोप हैं। अब जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें नोटिस देकर जवाब देने के लिए तलब किया जाएगा।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें सिविल लाइंस में बसपा प्रत्याशी सलमान शाहिद पर समर्थकों संग जमालपुर ईदगाह पर पहुंचकर नमाजियों को पटका बांट आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। जवां में मोहन सिंह, सुनीता, चमन खां निवासी जवां पर वोटरों को साडिय़ां बांटने के आरोप में मुकदमा हुआ है। गभाना में वार्ड प्रत्याशी नीलम और उनके पति रंजीत सिंह पर साडिय़ां बांटने के आरोप में मुकदमा हुआ है। कोतवाली में नदीम अंसारी पर धार्मिक स्थल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी पर बिना अनुमति जेसीबी लेकर रैली में जाने व लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में मुकदमा हुआ है। बन्नादेवी थाने में ज्ञान सिंह, हनी यादव, शंभू सिंह, शिवम, सद्दाम पर रेलवे रोड पर पुतला फूंकने व नारेबाजी करने के आरोप में मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्सी में अकील अहमद पर समर्थक जुटाकर नारेबाजी कराने के आरोप में मुकदमा हुआ है। इस तरह कुल सात मुकदमे 14 लोगों पर हुए हैं। वहीं 2017 के चुनाव में 12 मुकदमे कुल 21 लोगों पर हुए थे। इस विषय में चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम बताते हैं कि इस बार मुकदमे पुलिस सख्ती से कम हुए हैं। चुनाव शांति पूर्वक निपटा है। अब इन सभी को विवेचक स्तर से नोटिस दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed