फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Law students learning the intricacies of court

Aligarh News: अदालत की बारीकियां सीख रहे विधि छात्र

Thu, 04 Jun 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Law students learning the intricacies of court
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अब केवल किताबों की परिभाषा रटना काफी नहीं है, बल्कि वे अदालत परिसर और वहां की कानूनी कार्यवाही का व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल कर रहे हैं। छात्रों में इस कदर उत्साह है कि कई ने गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने के लिए बुक कराए गए अपने ट्रेनों के टिकट तक रद्द करवा दिए हैं।
विज्ञापन




छात्रों को यह सुनहरा और व्यावहारिक अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिल रहा है, जहां विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्राधिकरण की सचिव दीक्षा गर्ग ने बताया कि यह पूरा इंटर्नशिप प्रोग्राम 21 दिनों का है। इसके तहत विधि छात्रों को दो सप्ताह (14 दिन) अलीगढ़ में और एक सप्ताह दिल्ली में रहकर जमीनी स्तर पर कानूनी कार्यवाही सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



इस इंटर्नशिप के दौरान छात्र केवल कोर्ट रूम तक सीमित नहीं रहेंगे। वे सेंट्रल जेल, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी , अलग-अलग सत्र न्यायालय, सिविल कोर्ट और मजिस्ट्रेट न्यायालयों का दौरा कर वहां की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से देखेंगे। इसके अलावा छात्रों को वन स्टॉप सेंटर और लीगल सेल की कार्यवाहियों से भी रूबरू कराया जाएगा, ताकि वे भविष्य के कुशल अधिवक्ता बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed