फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   law student protest before vice chancelloer

कुलपति के सामने विधि छात्रों का हंगामा, मुर्दाबाद के लगाए नारे

Sun, 24 Jan 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
law student protest before vice chancelloer
डीएस कॉलेज में आगरा युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अशोक मित्तल से नोकझोक करते छात्र नेता अमित गोस्वाम? - फोटो : CITY OFFICE
धर्म समाज महाविद्यालय में शनिवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को विधि छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। नोकझोंक के बीच जब छात्रों ने देखा कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही तो कुलपति वापस जाओ, हिटलरशाही नहीं चलेगी, आगरा वीसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। बीच में प्राचार्य, चीफ प्रॉक्टर, कालेज सचिव, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने समझाया। लेकिन छात्रों के तेवर देख वे भी पीछे हट लिए।
विज्ञापन

इस बीच प्राचार्य की जेल भेजने की धमकी पर छात्र और उग्र हो गए। कुछ छात्र अर्धनग्न होकर जमीन पर लेट गए और आत्मदाह की चेतावनी दे दी। हंगामा बढ़ने पर छात्रों को समझाया गया कि छात्रों की मुलाकात कुलपति से कराई जाएगी। बातचीत के बाद कुलपति ने अमित गोस्वामी, अन्य एक छात्र व चीफ प्रॉक्टर को 27 जनवरी को आगरा बुलाया है। यहां ओएमआर शीट चेक कराई जाएंगी। साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को कुलपति प्रो. अशोक मित्तल कॉलेज की डी फार्मा बिल्डिंग पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति का अनावरण कर ही रहे थे। इसी बीच अमित गोस्वामी के साथ तमाम छात्र वहां पहुंच गए और कुलपति विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस बुला ली गई और विधि छात्रों से कुलपति की वार्ता कराईं गई। अमित गोस्वामी ने कुलपति से पुन: कॉपी चेक नहीं कराने का कारण पूछा तो कुलपति सवालों को दरकिनार कर अंदर चले गए। छात्र भी कुलपति के पीक्षे-पीक्षे नारेबाजी करते हुए बिल्डिंग में घुस गए। कुलपति जहां पर जलपान कर रहे थे, उसी कमरे के सामने छात्र जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, कॉलेज सचिव राजीव अग्रवाल अनु ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने, लगातार हो रही नारेबाजी पर छात्रों के पास प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर पहुंचे और छात्रों को ज्ञापन देने की बात कही। इस पर कहा गया कि अब तक 18 ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इस पर प्राचार्य से सीओ को बुलवाकर गिरफ्तार कराने की बात कही। इससे छात्र आक्रोशित हो गए। प्रॉक्टर छात्रों को हाथ पकड़कर उठाने का प्रयास करने लगे तो अमित गोस्वामी कुलपति के कमरे के सामने अर्धनग्न होकर जमीन पर लेट गए और जेल भिजवाने की मांग करने लगे। इसके बाद अन्य छात्र नेता हर्षद हिंदू, केशव ठाकुर आदि भी जमीन पर लेट गए। सभी ने आत्मदाह का एलान कर दिया।
छात्रों के उग्र तेवर देखकर कुलपति से छात्रों को मिलवाया गया, लेकिन कुलपति ने दोबारा कॉपी चेक कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद कुलपति ऑडिटोरियम पहुंचे तो छात्र प्रॉक्टर को घेरकर नारेबाजी करते हुए वहां भी आ गए। इस पर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। पुलिस भी हरकत में आ गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क ने समझाने की कोशिश की। करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद प्राचार्य व प्रॉक्टर, यूनिवर्सिटी की पीआरओ डॉक्टर सुनीता गुप्ता ने फिर कुलपति से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। तब छात्र शांत हुए।

कुलपति ने छात्र नेता अमित गोस्वामी व अन्य एक विधि छात्र को इंस्पेक्टर गांधीपार्क की मौजूदगी में अंदर बुलाया और वार्ता की। छात्र नेता अमित गोस्वामी ने बताया कि 27 जनवरी को वह एक छात्र व चीफ प्रॉक्टर के साथ आगरा जाएंगे और ओएमआर शीट की दोबारा से जांच कराएंगे। वहीं परीक्षा फार्म भरने के लिए दो से तीन दिन का अलग से समय मिलेगा। इस मौके पर केशव ठाकुर, अंकित ठाकुर, सत्यम मिश्रा, सौरभ राणा, गौरव कुमार, प्रियांशु दरगढ़, अंजलि कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed