फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Last date for admission in IGNOU extended

IGNOU: एडमिशन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ी, अब 15 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश, ऐसे करें आवेदन

Tue, 02 Sep 2025 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 04:35 PM IST
सार

इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए स्नातकोत्तर, स्नातक, पी.जी. डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ा दी है। विद्यार्थी घर बैठे भी इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन
Last date for admission in IGNOU extended
अलीगढ़ इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य - फोटो : स्वयं

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने प्रवेश की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ा दी है। अब 15 सितंबर तक जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं। इस सत्र के लिए पहले 31 जुलाई अंतिम तिथि थी, उसके बाद 15 अगस्त, फिर 31 अगस्त और अब 15 सितंबर हो गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए स्नातकोत्तर, स्नातक, पी.जी. डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ा दी है। प्रवेश लेने के लिए  https://ignouadmission.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यार्थी घर बैठे भी इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं, जिसके लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गये लिंक से अपनी सुविधानुसार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं। छात्र अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed