{"_id":"602195ff8ebc3e4b697e08bc","slug":"land-mafia-on-radar-before-krishnadham-enchroch-two-more-went-to-jail-city-office-news-ali255775754","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कृष्णाधाम में कब्जे के पीछे सक्रिय भूमाफिया रडार पर, दो और को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कृष्णाधाम में कब्जे के पीछे सक्रिय भूमाफिया रडार पर, दो और को भेजा जेल
Tue, 09 Feb 2021 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
महानगर के मथुरा रोड इलाके की कृष्णाधाम कालोनी में प्लाट पर कब्जे का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में इलाके के कुछ दबंग भूमाफिया के नाम सामने आ रहे हैं। संकेत मिल रहे हैं कि उनके खिलाफ तहसील की टीम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस स्तर से तगड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इधर, सोमवार को इस मामले में दो और लोगों को जेल भेजा गया है।
सासनी गेट मालीपाड़ा निवासी रेखा माहेश्वरी पत्नी नरेंद्र माहेश्वरी का कई दशक पुराना एक प्लाट कृष्णाधाम कालोनी में है। उस प्लाट पर एकाएक तीन-चार दिन से कुछ लोगों ने कब्जे के इरादे से निर्माण शुरू करा दिया। बात जब रेखा माहेश्वरी पक्ष के संज्ञान में आई तो उन्होंने अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक शिकायत की। शिकायत के बाद एक बार काम रुकवाने के बाद भी फिर दूसरे दिन काम शुरू कर दिया। इस पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को दो लोग शांति भंग में 14 दिन के लिए जेल भेजे गए। वहीं पुन: काम शुरू होने में लापरवाही पर हल्का चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने यह जानकारी दी थी कि इस मामले में तहसील की टीम से मालिकाना हक तय करने के लिए जांच कराई गई है। जांच में क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट रेखा माहेश्वरी के पक्ष में आने के बाद उन्होंने इलाका पुलिस व राजस्व निरीक्षक को कब्जा हटाने व मौके पर शांति व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिए। पुलिस को सूचना मिली है कि इस मामले में कुछ दबंग भूमाफिया पर्दे के पीछे हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पूरे मामले में मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। इधर, सासनी गेट पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों की सूची में शामिल दो और आरोपी गुड्डू चौधरी पुत्र कुशलपाल व सुमित जादौन पुत्र शीलू को सोमवार को शांति भंग में पाबंद कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
-मथुरा रोड पर संपत्ति जब्त करने के मामले में मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अब विवेचना में जो भी नाम सामने आएंगे, उन्हें शामिल कराया जाएगा। आपराधिक गतिविधियों वाले लोगों पर भी पुलिस की नजर है। शांति व्यवस्था किसी कीमत पर नहीं बिगड़ने दी जाएगी। -मुनिराज जी एसएसपी