फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Land found in Keshopur Joffrey for Roarwar police station

रोरावर थाने के लिए अब केशोपुर जोफरी में मिली जमीन

Wed, 04 Nov 2020 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Land found in Keshopur Joffrey for Roarwar police station
जिले में नये पुलिस थाने के तौर पर मंजूर हुए रोरावर थाना के लिए तलाश के बाद आखिरकार सरकारी जमीन मिल ही गई है। केशोपुर जोफरी में प्रशासन की ओर से गाटा संख्या 87 की 3350 वर्ग मीटर जमीन मुफ्त में गृह विभाग के नाम कर दी गई है। जल्द ही यहां थाने का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां 27 थाने हैं, जिनमें से एक महिला थाना हैं। शासन की ओर से जिले में महुआ खेड़ा और रोरावर के तौर पर दो नये थानों की मंजूरी दी गई। छर्रा विधानसभा क्षेत्र में महुआ खेड़ा थाने का निर्माण कार्य पूरा होने को है। इधर, इगलास विधानसभा क्षेत्र का रोरावर थाना के लिए अभी तक जमीन की तलाश की जा रही थी। हालांकि पूर्व में जमीन मिली थी। उसके लिए बजट भी मंजूर हो गया था। मगर वह इतने गहरे में थी कि बजट की रकम से उसका भराव ही हो पाता। इसके बाद से ही प्रशासन जमीन की तलाश में जुटा था। कुछ समय पहले तो यहां तक बात आ गई थी कि उस इलाके में जमीन नहीं मिल पा रही है। क्यों न निजी जमीन खरीद ली जाए। इसे लेकर सोमवार को ही शासन स्तर के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हुई थी। इसमें ही बताया गया कि इस जमीन की तलाश पूरी हो गई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक रोरावर में कोई भी सरकारी जमीन नहीं मिल सकी। इसके बाद अब केशोपुर जोफरी में गाटा संख्या 87 की 3350 वर्ग मीटर जमीन मुफ्त में गृह विभाग के नाम कर दी गई है। अब वहां जल निगम द्वारा जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। यह थाना पहले से स्वीकृत है। बस निर्माण होने के साथ ही यह सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed