फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lack of buses on the Iglas to Gonda-Khair and Hathras routes

Aligarh News: इगलास से गोंडा-खैर और हाथरस मार्गों पर बसों का अभाव

Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Lack of buses on the Iglas to Gonda-Khair and Hathras routes
इगलास से गोंडा-खैर और हाथरस जाने के लिए सरकारी बसें उपलब्ध नहीं हैं। यात्रियों को जान जोखिम में डालकर निजी व डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई वर्ष पहले इन मार्गों पर निजी बसें चलती थीं, जो बाद में बंद हो गईं। चार महीने पहले तक रोडवेज बसें चलीं, जिससे यात्रियों को राहत मिली थी। हालांकि, परिवहन निगम के हाथरस डिपो ने इन बसों का संचालन बंद कर दिया। अब लोग पूरी तरह से डग्गेमार वाहनों पर निर्भर हैं। क्षेत्रीय लोग जनप्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की चार बसें चलवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन न तो जनप्रतिनिधि और न ही परिवहन विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। इन रूटों पर रोजाना हजारों सवारियां यात्रा करती हैं, जिससे छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं।
विज्ञापन


बातचीत..

- इगलास की रामानंदपुरम कॉलोनी निवासी अशोक उपाध्याय का कहना है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को हाथरस-इगलास-गोंडा-खैर तक परिवहन निगम की बसों का संचालन कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कस्बे की मास्टर कॉलोनी निवासी शहजाद बालाजी का कहना है कि डग्गेमार वाहनों को प्रतिबंधित करके सरकारी बसों का संचालन सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक कराया जाना चाहिए।




- क्षेत्रीय विधायक राजकुमार सहयोगी का कहना है कि वह परिवहन निगम के अधिकारियों से मिलकर परिवहन निगम की बसों का पहले की तरह ही संचालन कराने के लिए बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed