फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   labours buses stop on boarder

राजस्थान से यूपी आ रहीं मजदूरों की बसों को बॉर्डर पर रोका

Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
labours buses stop on boarder
कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन में फंसे हुए मजदूरों को राजस्थान से वापस लाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगाई गई बसों को उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी बॉर्डर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी है। ये बसें भरतपुर बॉर्डर पर ही यूपी में प्रवेश के इंतजार में खड़ी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के निर्देश पर 600 बसें पलायन कर रहे मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए लगाई गई थीं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता के चलते ये बसें बॉर्डर पर ही खड़ी हैं। मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर विश्वेंद्र सिंह, अलीगढ़ से प्रदेश महामंत्री योगेश दीक्षित पहुंच गए थे।
विज्ञापन

योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की वार्ता मुख्यमंत्री हो रही है। मगर प्रदेश की सरकार कांग्रेस के इस कदम से घबराई हुई है। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा के प्रदेश की योगी सरकार तानाशाही रवैया दिखाते हुए मजदूरों के ऊपर जुल्म करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही। जहां पर प्रियंका गांधी द्वारा पलायन कर रहे मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा उन बसों को उतर प्रदेश में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश की सरकार कांग्रेस द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों से स्तब्ध है। बॉर्डर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह, युवा प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान, युवा जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, इरशाद सलीम, मोहित बंसल, गुलफाम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed