फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Labour's daughter get cycle on fourth year celebration of UP government

चौथी वर्षगांठ पर मजदूरों की बेटियों को मिली साइकिलें

Thu, 25 Mar 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Labour's daughter get cycle on fourth year celebration of UP government
उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते अतिथि। - फोटो : CITY OFFICE
योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर अलग-अलग आयोजनों की श्रृंखला जारी है। बुधवार को ब्लाक स्तर पर श्रम कल्याण मेलों का आयोजन हुआ। जिसमें उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की कक्षा 10 व 12 उत्तीर्ण पुत्रियों को साइकिलें दी र्गइं और पुत्री विवाह सहायता योजना और मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

अतरौली में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कक्षा 10 व 12 उत्तीर्ण करने वाली पुत्रियों को 11 साइकिलों का वितरण किया। यहां पुत्री विवाह सहायता योजना और एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के प्रमाणपत्र वितरित किये गए। जवां में मुख्य अतिथि एमएलसी जयवीर सिंह ने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के कक्षा 10 व 12 उत्तीर्ण पुत्रियों को 11 साइकिलों का वितरण किया। पुत्री विवाह सहायता योजना और मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के प्रमाणपत्र वितरित किये।
विज्ञापन

अकराबाद में सांसद गौतम ने कैंप का शुभारंभ किया। धनीपुर में विधायक संजीव राजा और कोल विधायक अनिल पाराशर ने लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाणप्रत्र दिए। लोधा में भाजपा बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह ने आठ बेटियों को साइकिल देकर प्रमाणपत्र दिए। इगलास में विधायक राजकुमार सहयोगी ने वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगीरी में भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने वितरण कराया। बिजौली में खंड विकास अधिकारी ने कार्यक्रम संपन्न कराया। टप्पल में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चौ. नत्थी सिंह ने शिविर में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
खैर में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने छह पुत्रियों को साइकिल वितरण की। चंडौस में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के पात्रों के बारे में बताया। गोंडा में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन ने 10 पुत्रियों को साइकिल वितरण कर प्रमाणपत्र दिए।
चार वर्ष में छह लाख नौकरी दी गईं
भाजपा विधायक अनिल पाराशर और संजीव राजा ने कहा है कि प्रदेश में बीते चार वर्ष में छह लाख से अधिक नौकरियां दी गईं। कौशल विकास मिशन के तहत विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान कर ऋण मुहैया कराते हुए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा गया। आज वह सभी अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। भाजपा विधायक धनीपुर ब्लाक में बुधवार को आयोजित श्रम कल्याण मेले को संबोधित कर रहे थे।
संजीव राजा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यकाल में योग्यता को आधार बनाकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वह जमाना चला गया जब नौकरियों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। नौकरियां योग्यता के आधार पर नहीं मिलती थी, बल्कि खरीदी जाती थीं। अनिल पाराशर ने कहा कि संस्थागत रोजगार सीमित होते हैं।

शिक्षित, कुशल, दक्ष युवकों को व्यक्तिगत रोजगार की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहनत, लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर सकते हैं। उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि जब हम सभी समग्र प्रयास कर आगे बढ़ेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा।

प्रदेश सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर  लगाए गये श्रमिक कल्याण मेले में लाभार्थियों साईकिल दे?

प्रदेश सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर लगाए गये श्रमिक कल्याण मेले में लाभार्थियों साईकिल दे?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed