{"_id":"611036818ebc3e75947f84ac","slug":"labour-brike-silencer-city-office-news-ali2702262146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्री ने तोड़े साइलेंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्री ने तोड़े साइलेंसर
विज्ञापन
बुलेट कारीगर रिहान खान साइलेंसर सही करते हुए ।
- फोटो : CITY OFFICE
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइलेंस के तहत पुलिस ने रविवार को 98 चालान काटे। जिन पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
इधर, शहर के तस्वीर महल चौराहे पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले बुलेट बाइक मिस्त्री रेहान ने अपनी दुकान में रखे दर्जन भर साइलेंसर तोड़कर फेंक दिए। इस खबर पर यातायात पुलिस टीम उसके पास पहुंची और उसकी पीठ ठोंकी। उसने इस साइलेंसर के लगने से बाइक में होने वाले नुकसान भी बताए।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रेशर हॉर्न एवं तेज ध्वनि व अश्लील गाने बजाने वाले वाहन चालकों का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटा गया। कुल 98 वाहनों के चालान किए गए एवं 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा इस तरह के साइलेंसर बेचने वाले एक विक्रेता को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
इधर, एसएसपी को खबर मिली कि तस्वीर महल पर बुलेट मैकेनिक रेहान ने अपनी दुकान पर दर्जन भर मॉडिफाइड साइलेंसर तोड़ दिए हैं। इस पर टीम को वहां भेजा। उसने टीम को बताया कि किस तरह वह लोगों से मना करता था कि इसके लगाने से बाइक में भी नुकसान होता है।
माइलेज से लेकर अन्य तरह की कई परेशानियां इस साइलेंसर के लगवाने से आती हैं। उसने स्वीकारा कि उसकी दुकान पर अभियान के तीन दिन में सौ बाइकों से लोगों ने आकर इस तरह के साइलेंसर हटवाए हैं, जबकि एक दर्जन उसके पास रखे साइलेंसर तोड़ दिए।