{"_id":"6574b08278217091910fdedd","slug":"laborer-dies-after-falling-from-tractor-aligarh-news-c-116-1-sali1010-848-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, टायर की नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर से गिरा मजदूर, टायर की नीचे आने से मौत
Sat, 09 Dec 2023 11:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:52 PM IST
सार
मजदूर सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को मथुरा क्षेत्र में खाली कराने साथियों के साथ गया था। लौटते समय शाम करीब पांच बजे इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव साथिनी पर चालक के ब्रेक लगाने पर अली मोहम्मद चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के टायर की नीचे आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में मथुरा मार्ग स्थित गांव साथिनी में ट्रैक्टर से गिरकर जवां क्षेत्र निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। वह सीमेंट के बोरे उतारकर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना जवां क्षेत्र के साथा चीनी मिल निवासी अली मोहम्मद (30) 9 दिसंबर को सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को मथुरा क्षेत्र में खाली कराने साथियों के साथ गया था। लौटते समय शाम करीब पांच बजे इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव साथिनी पर चालक के ब्रेक लगाने पर अली मोहम्मद चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर के टायर की नीचे आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन