{"_id":"67c21b2ebf14aac778093b92","slug":"laborer-died-due-to-electric-shock-aligarh-news-c-105-1-sali1005-101619-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीवार लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीवार लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट से मौत
Sat, 01 Mar 2025 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:53 AM IST
सार
हार्डवेयर फैक्टरी में मजदूर सीमेंट की दीवार लगा रहा था। वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मजदूर अश्वनी कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गभाना क्षेत्र के पचपेड़ा पर एक फैक्टरी में काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
लोधा के करीलिया निवासी नाथूराम का बेटा अश्वनी कुमार (24) रेडीमेड सीमेंट की दीवार लगाने का काम करते थे। 28 फरवरी को पचपेड़ा स्थित एक हार्डवेयर फैक्टरी में सीमेंट की दीवार लगा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन