{"_id":"56f6e7a64f1c1b7d30f14f82","slug":"kuttu-organically-over-the-death-of-the-young-man-police-clashed-with-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुट्टू से युवक की मौत पर बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुट्टू से युवक की मौत पर बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के पला साहिबाबाद नई आबादी कबीर नगर में कुट्टू (एक तरह की सि्परिट) की अवैध बिक्री और उसके सेवन से एक युवक की मौत पर शनिवार को बवाल खड़ा हो गया।
गुस्साई भीड़ ने जब कुट्टू बेचने वाली महिला के घर पर हमला बोलते हुए सामान में आग लगाई और भीड़ महिला व परिजनों को मारने पर आमादा हुई तो पुलिस आड़े आ गई। यहां गुस्साई भीड़ पुलिस से ही भिड़ गई और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। चूंकि शुरुआती दौर में पुलिस बल संख्या में कम था। इसलिए दो बार पुलिस को दौड़कर बचना पड़ा और बचाव में पथराव भी करना पड़ा। पथराव में सीओ सहित पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बाद में हवाई फायरिंग व लाठीचार्ज कर बेकाबू भीड़ को नियंत्रित किया और फिर गिरफ्तारी अभियान चलाकर 68 लोग गिरफ्तार किए। तब जाकर इलाका शांत हुआ।
कोली समाज बाहुल्य दलित आबादी वाले कबीर नगर में एक महिला अपने घर में कुट्टू (स्प्रिट से बनने वाला टिंचर-जिंजर) अवैध रूप से बेचती है। मोहल्ले के ही मुकेश पुत्र बाबू लाल की 23 मार्च की रात अत्यधिक कुट्टू पीने से मौत हो गई। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुकेश की मौत के बाद लोग बेहद आक्रोशित थे। इसी आक्रोश के चलते दो-तीन दिन तक महिला ने कुट्टू नहीं बेचा। मगर महिला ने शनिवार सुबह से कुट्टू बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह खबर जैसे ही मोहल्ले की महिलाओं को हुई तो वह एकत्रित होकर उस महिला के दरवाजे पर पहुंच गईं और वहां से कुट्टू की पेटियां बाहर लाकर आग के हवाले कर दीं। इसके बाद कुट्टू बेचने वाली महिला व परिजन अंदर बंद हो गए। मगर बाहर महिलाएं इस कदर आक्रोशित थीं कि बाहर निकालकर मारने पर आमादा थीं।
इसी बीच सीओ प्रथम, एसओ सासनी गेट पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आग बुझाने के लिए छोटी दमकल भी बुला ली गई। यहां पुलिस ने महिलाओं और उनके साथ मौजूद पुरुषों को समझाने का प्रयास किया। मगर पब्लिक की मांग थी कि इस महिला को निकालकर गधे पर बैठाकर काला मुंह कर मोहल्ले में घुमाया जाए। इस मांग पर पुलिस ने ऐतराज जताया और कहा कि मुकदमा दर्ज कराओ। मगर पब्लिक सुनने को तैयार न थी। इसी दौरान नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बीच पब्लिक ने पथराव शुरू कर दिया। चूंकि पुलिस कम संख्या में थी। इसलिए पुलिस को दौड़ लगानी पड़ गई।
लगातार एक घंटे तक पुलिस पर पब्लिक ने पथराव कर दो बार दौड़ाया।
इस दौरान बचाव में पुलिस को भी पथराव करना पड़ा। एक बारगी तो हालात कुछ ऐसे बने कि पुलिसकर्मी वाहनों पर सवार होकर दौड़े। मगर जब पब्लिक को हावी होता देखा तो मजबूरन हवाई फायरिंग कर और माइक से सख्त मुकदमे की धमकी देकर डराया।
इसके बाद लाठीचार्ज कर भीड़ को गलियों व खदेड़ा। तब तक एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एएसपी, एसओ गांधीपार्क, बन्नादेवी, देहली गेट, सिविल लाइंस, क्वार्सी सहित पीएसी, क्यूआरटी आदि पहुंच गई। फिर पुलिस ने घरों में घुसकर गिरफ्तारी अभियान शुरू किया।