फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kush Gupta receives ati vishisht reil seva puraskaar

Aligarh: कुश गुप्ता को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, एएमयू में बीटेक कर आईईएस में हासिल की 5वीं रैंक

Sat, 10 Jan 2026 05:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 05:04 PM IST
सार

कुश ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.टेक. की। फिर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली से एम.टेक. की। कुश ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज यानी आईईएस परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन
Kush Gupta receives ati vishisht reil seva puraskaar
अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्राप्त करते कुश गुप्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे में उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर कुश गुप्ता को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। अलीगढ़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी कुश गुप्ता को मिले सम्मान से शहरवासियों में खुशी देखने को मिली।

विज्ञापन


कुश गुप्ता ने 11 सितंबर 2024 को मथुरा जंक्शन पलवल रेलखंड में कवच के 3.2 संस्करण की कमीशनिंग का नेतृत्व किया। खजुराहो और रानी कमलापति वंदे भारत रेक में कवच लगाकर तेज गति से लोको परीक्षण किए। आईएसए-आईटेल सर्टिफायर द्वारा अनिवार्य सुरक्षा मूल्यांकन पूरा किया गया तथा एनएमएस सुधार और मथुरा में सफल एफएटी सहित महत्त्वपूर्ण प्रणाली को अपग्रेड किया। इन्होंने आगरा कैंट-धौलपुर रेलखंड में एबीएस के 53 मार्ग कि.मी. और टुंडला - एत्मादपुर-मितावल रेलखंड पर एबीएस के 9.81 मार्ग कि.मी. की कमीशनिंग कार्य का नेतृत्व किया। उनकी इसी सेवा के लिए उन्हें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया।
विज्ञापन


आईईएस में हासिल की थी 5वीं रैंक
कुश गुप्ता के पिता बालकृष्ण गुप्ता अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां शशी गुप्ता गृहिणी हैं। कुश ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.टेक. की। फिर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली से एम.टेक. की। कुश ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज यानी आईईएस परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed