{"_id":"579672d64f1c1b687d21e764","slug":"koshiskkfayring-ran-on-to-smash-the-rogue-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से लूट की कोशिश..फायरिंग पर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से लूट की कोशिश..फायरिंग पर भागा बदमाश
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी से लूट की कोशिश..फायरिंग पर भागा बदमाश
- फोटो : रुपेश
महानगर के लक्ष्मीबाई मार्ग पर सोमवार देर रात कारोबारी से लूट की कोशिश पर कारोबारी द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश बाइक व चाकू छोड़कर भाग गया। खबर पर पुलिस भी हरकत में आ गई और आसपास बदमाश को तलाशा गया। मगर बदमाश का सुराग नहीं लगा। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
महानगर के शाहपाड़ा सासनी गेट निवासी हार्डवेयर कारोबारी व एक्सपोर्टर आलोक अग्रवाल के भाई लक्ष्मीबाई मार्ग सूद नर्सिंग होम के बराबर रहते हैं। देर रात वह अपने भाई के घर मिलने आए थे और उनके घर से निकलते समय फोन पर बात करते हुए दरवाजे पर बतिया रहे थे।
तभी एक युवक बाइक पर आया और लघुशंका के नाम पर उनके बराबर आकर खड़ा होकर पीछे से चाकू लगा दिया। वह मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। मगर तभी आलोक अग्रवाल की नजर उसकी हरकत पर पड़ गई और उन्होंने पलक झपकते ही अपनी अंटी में लगी रिवाल्वर निकालकर फायर बदमाश की ओर झोंक दिया। इस फायरिंग पर बदमाश खुद घबरा गया और वह बाइक व हाथ में लगा चाकू वहीं छोड़कर पैदल ही भाग छूटा।
विज्ञापन
हालांकि वहां लोगों ने यही अनुमान लगाया कि जिस तरह बदमाश लड़खड़ाता हुआ भाग, उसके गोली लगी थी। खबर पर पुलिस भी आ गई और बदमाश को काफी देर तक तलाशा गया। मगर बदमाश नहीं मिला। सूचना पर सीओ तृतीय भी पहुंच गए। देर रात तक कारोबारी थाने में बैठे तहरीर लिख रहे थे और सीओ पूछताछ में जुटे थे। सीओ तृतीय राजीव सिंह के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। बाकी बदमाश की तलाश जारी है।