{"_id":"58efde994f1c1b9f36cf9081","slug":"kolkata-police-will-visit-yogesh-for-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेश से पूछताछ के लिए आएगी कोलकाता पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेश से पूछताछ के लिए आएगी कोलकाता पुलिस
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 14 Apr 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संबंध में विवादित टिप्पणी करने वाले भाजयुमो नेता योगेश वार्ष्णेय पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है, लेकिन इस प्रकरण को कोलकाता पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एक सीनीयर अधिकारी के साथ कुछ पुलिस कर्मी शुक्रवार तक अलीगढ़ आ जाएंग।
योगेश से पूछताछ के बाद हिरासत में भी लिया जा सकता है। वहीं पार्टी में कुछ लोग मुकदमे में कार्रवाई चाहते हैं तो कुछ योगेश की टिप्पणी में कुछ भी गलत नहीं देखते हैं। इस बीच कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने अलीगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया और मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर नाराजगी भी जताई।
इस प्रकरण में योगेश के खिलाफ धारा 506 में मामला दर्ज किया। यह एक जमानती अपराध है। इसमें पहले जांच का प्रावधान है। पुलिस की जांच प्रक्रिया अभी चल रही है, लेकिन पार्टी स्तर पर कार्रवाई होने को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। पार्टी का एक वर्ग है जो मान रहा है कि पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए इसी मुद्दे के साथ आगे बढ़ने की रणनीति होनी चाहिए, जिसका उन्हें फायदा मिले।
विज्ञापन
इस सभी के बीच कोलकाता पुलिस के एडीजी ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क साधा और पूछा कि क्या प्रगति है। यहां से बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तो इसके बाद कोलकाता के एडीजी ने धारा पूछी।
बताया जाता है कि जब उन्हें धारा बताई गई तो एडीजी ने कहा कि बस.. चलिए अब हम देखते हैं कि हम अपने यहां क्या कर सकते हैं। इस तरह यह प्रकरण अलीगढ़ से लोकसभा और उसके बाद कोलकाता पुलिस तक पहुंच गया है।
योगेश की संपत्ति की जांच हो
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने कहा है कि वह इस संबंध में आयकर आयुक्त राधाकिशन से मिल कर योगेश की संपत्ति की जांच की मांग करेंगे, जिससे ये पता चल सके कि 11 लाख रुपये नकद का ईनाम देने का एलान करने वाले योगेश का आयकर रिर्टन जमा हुआ है या नहीं..? उनके पास इतनी संपत्ति है या नहीं..? अगर है तो वह नंबर एक में है या नहीं..?
ममता के खिलाफ चुनाव प्रचार को तैयार : योगेश
योगेश वार्ष्णेय गूगल एवं सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अभिजात मिश्रा के ट्वीट के बाद उनके पक्ष में गोलबंद हो रहे युवाओं को नई ताकत मिली है। अभिजात मिश्रा ने ट्वीट किया है कि ‘टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) तुष्टिकरण की राजनीति के विरुद्ध खोलेगा मोर्चा युवा मोर्चा’। योगेश वार्ष्णेय का कहना है कि संगठन का आदेश होगा तो 2019 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने पश्चिम बंगाल जाएंगे। वहीं कोलकाता के एक मस्जिद के इमाम का बयान आने के बाद प्रतिक्रिया में युवा योगेश के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए। इमाम ने घोषणा की है कि योगेश का सिर कलम करने वाले को 22 लाख रुपये का ईनाम देंगे।