{"_id":"574c98b84f1c1b7707108e88","slug":"kolddrinks-women-served-on-the-force-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर पिलाई युवतियों को कोल्डड्रिंक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर पिलाई युवतियों को कोल्डड्रिंक्स
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक्स
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जरारा में चार सहेलियों द्वारा जहरीली कोल्डड्रिंक्स पीने से हुई युवती की मौत के बाद परिजनों में खासा आक्रोश है। मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुये रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर जिला अस्पताल में भर्ती तीन सहेलियों की हालत में अब सुधार है।
बता दें कि रविवार की दोपहर गांव जरारा स्थित नहर से गांव की पूजा, प्रीती, कुसुमा व रूपवती (विवाहित) मिट्टी खोदने गई थी। शाम को चारों घर लौटी तो उन्हें चक्कर वह उल्टी की शिकायत हुई। परिजनों ने पूछने पर उन्होंने कोल्डड्रिंक्स पीने की बात बताई। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां से चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। चारों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सत्रह वर्षीय पूजा ने दम तोड़ दिया था। अन्य तीनों की हालत में सोमवार को कुछ सुधार दिखाई दिया।
डॉक्टरों की टीम उनके वास्थ्य पर बराबर नजर रखे हुए हैं। वहीं सोमवार को मृतक पूजा के भाई राजकुमार ने गांव के ही संदीप पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि संदीप ने तमंचे के बल पर जबरन चारों को जहरीली कोल्डड्रिंक पिला दी। जिससे पूजा की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले में हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।