फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   knight riders and harkut worriors won the match

प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स और हरकुट वारियर्स ने जीते मैच

Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
knight riders and harkut worriors won the match
विजडम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला एंड शाहजी प्रेजेंस सीसीएल 20-21 में आयोजित क्रिकेट मैच में शाहजी क? - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला व शाहजी के संयुक्त तत्वावधान में विजडम पब्लिक स्कूल में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में बुधवार को प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स व हरकुट वारियर्स ने जीत हासिल की है। निर्धारित 12 ओवर के मैच में शाहजी कैपिटल्स ने 102 रन बनाए। अतुल ने 34 रन व रिजवान ने 19 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

प्रीमियर इंस्टीट्यूट नाइटराइडर्स के गेंदबाज शुभम व श्वेता ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी नाइटराइडर्स की टीम ने 8.1 ओवर में 103 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। नाइटराइडर्स की लगातार यह दूसरी जीत है। नाइटराइडर्स के आरजू ने 57 रन व शुभम ने 27 रन बनाए। कैपिटल्स के गेंदबाज अतुल ने चार विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच अतुल को चुना गया।
विज्ञापन

इसके बाद शाहजी कैपिटल्स व हरकुट वारियर्स के बीच मैच खेला गया। शाहजी कैपिटल्स ने निर्धारित 12 ओवर में 117 रन बनाए। नबी ने 27 रन व रिजवान ने 21 रन बनाए। हरकुट वारियर्स के गेंदबाज शादान ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स ने 9.1 ओवर में 118 रन बनाकर मैच सात विकेट से मैच जीत लिया। फैसल ने 60 रन व शनि ने 22 रन बनाए। कैपिटल्स के गेंदबाज अरबाज ने दो, अतुल ने एक विकेट झटका। मैन ऑफ द मैच शादान को दिया। इस अवसर पर डॉ. पूनम सारस्वत, प्रीमियर इंस्टीट्यूट के डॉ. आरिफ, समाजसेवी राज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका है सहयोग
कपिल ज्वैलर्स, हरकुट टिन उद्योग, प्रीमियर इंस्टीट्यूट, मोनिका डिजिटल, होम फिट एक्सपर्ट नियोमैक्स, भार्गव स्कूल यूनिफॉर्म, लॉ शेफ, डिजिटल मीडिया पार्टनर डीएनएन, विजडम पब्लिक स्कूल, एसजेडी पब्लिक स्कूल, सांगवान सिटी, लॉ विस्टा हाइट्स, एलआईसी टीएमएस, एलीगेंस बॉथ एस्सेसरीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed