फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kinnar protest at Eta Chungi crossing in Aligarh

Aligarh: एटा चुंगी चौराहे पर किन्नरों का नग्न प्रदर्शन, पुलिस पर पीटने का आरोप, जाम लगा हंगामा करने पर मुकदमा

Fri, 25 Jul 2025 08:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 08:17 AM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने जाम लगाकर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने, हंगामा करने आदि आरोपों में अनुज, अतुल, कथित किन्नर पत्नी सपना के अलावा किन्नर रेखा को नामजद व पांच अज्ञात किन्नरों को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Kinnar protest at Eta Chungi crossing in Aligarh
चौराहे पर पुलिस से बात करते किन्नर, वहां जमा भीड़, लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के महुआखेड़ा क्षेत्र के ईशनपुर इलाके के होटल पर 24 जुलाई रात किन्नर के साथी संग हुई मारपीट के मुद्दे पर 25 जुलाई सुबह सुबह आधा दर्जन किन्नर कूद पड़े। गुस्साए किन्नरों ने समर्थकों संग एटा चुंगी चौराहा पर पहुंचकर जाम लगाते हुए नग्र अवस्था में उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने मारपीट व लूट में पुलिस पर कार्रवाई न करने, उल्टा मारपीट कर भगाने का आरोप लगाया। इलाके के ओयो होटल बंद कराने की मांग की। इस दौरान सुबह-सुबह स्कूली वाहनों में सवार बच्चे भी जाम में फंसे रहे। एक घंटा ट्रैफिक थमा रहा था।

विज्ञापन


घटनाक्रम 24 जुलाई रात करीब 12 बजे का है। कुंवर नगर के अतुल के अनुसार रात में वह अपनी कार लेकर अपने तीन दोस्तों संग ईशनुपर स्थित होटल पर खाना खाने पहुंचा। होटल संचालक से भी उनकी दोस्ती है। वहां होटल संचालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिससे वह नशे में हो गया। जब खाना मांगा तो कह दिया कि खत्म हो गया। इसी विवाद में उसने मारपीट कर दी। साथ में जेब में रखे तीस हजार रुपये, एक सोने की जंजीर व दो अंगूठी छीन लीं। इस घटना के बाद अतुल अपनी कथित किन्नर पत्नी सपना आदि को लेकर महुआ खेड़ा थाने पहुंचा। वहां घटना के संबंध में शिकायत दी। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से गुस्साए किन्नर सपना ने अपने साथियों को बुलाकर सुबह छह बजे से एटा चुंगी पर हंगामा शुरू कर दिया। हाथों में ईंटें लेकर जाम लगा दिया। जो वाहन जाम में फंसा उनकी चाभियां निकाल लीं। इसके चलते स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहन फंस गए। मंडी खरीदारी करने जा रहे लोग फंसकर रह गए। किन्नर वहां थाने को सस्पेंड करने व डीएम-एसएसपी व सांसद को बुलाने की जिद पर अड़ गए। कुछ लोगों ने किन्नरों का विरोध किया तो उन्हें भी पीटकर भगा दिया। इस बीच पहुंची गांधीपार्क व महुआ खेड़ा पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो थाना प्रभारियों के सामने आरोप लगाया कि रात में थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया। 

मारपीट के पीड़ित अतुल ने आत्मदाह तक का ऐलान कर दिया। इलाके में संचालित ओयो होटल बंद कराने तक की मांग रखी। किसी तरह डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद एसओ महुआ खेड़ा के समझाने पर यह लोग माने। इधर, इस मामले में पुलिस ने जाम लगाकर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने, हंगामा करने आदि आरोपों में अनुज, अतुल, कथित किन्नर पत्नी सपना के अलावा किन्नर रेखा को नामजद व पांच अज्ञात किन्नरों को आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रकरण में फिलहाल जाम लगाने संबंधी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी किन्नर पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच कार्रवाई की जा रही है। थाने में मारपीट का आरोप निराधार है। वे थाने गए थे। वहां से पुलिस के साथ उन्हें वापस भेजा गया। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed