फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Killed bike rider

दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या

Wed, 29 Jul 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Killed bike rider
गिरिराज का फाइल फोटो - फोटो : IGLASS
मंगलवार की शाम करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव नयावास पर ईंट भट्ठे के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक बाइक चोर था। बाइक चोरी में अपने दूर के एक रिश्तेदार युवक को भी शामिल कर रखा था, जिससे रिश्तेदार के परिवार वाले चिढ़े हुए थे। इसी विवाद में हत्या हुई है। देर रात मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव मांकरौल निवासी गिर्राज (26) पुत्र चंद्रपाल सिंह बुधवार की शाम 4 बजे अपनी मां से बेसवां जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव नयावास के समीप राधा ईंट भट्ठे के रास्ते में गिर्राज को गोली मारी गई। गोली पीठ पर लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवीन कुमार मान, बेसवां चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह व एसपी देहात मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई सोनू ने अपने दूर के रिश्तेदार प्रेमपाल पुत्र गोपाल निवासी झज्जर थाना जमुनापार जिला मथुरा और उसके थाना राया के नागर गांव निवासी अज्ञात साथी पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन

कोतवाल के अनुसार गिर्राज बाइक चोरी करता था। उसने हत्या आरोपी रिश्तेदार प्रेमपाल के छोटे भाई योगेंद्र को भी अपने साथ चोरी में शामिल कर रखा था। 15 दिन से योगेंद्र उसके संपर्क में था। प्रेमपाल इस बात का विरोध करता था। भाई को बिगाड़ने से खुन्नस खाए प्रेमपाल ने अपने साथी के साथ मिलकर गिर्राज की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed