फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kidnapped girl from Khair murdered by her own grandfather police discloses the case

अलीगढ़: शराब पीने से मना करता था बेटा, नशेड़ी दादा ने सबक सिखाने के लिए कर दी पोती की हत्या

Wed, 06 Oct 2021 06:49 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Oct 2021 06:49 PM IST
सार

बुजुर्ग दादा दंपती के सोने के बाद घर में सीढ़ी लगाकर घुसा था। छत पर उसने चुपके से देखा कि दोनों पति पत्नी सो गये है तो पास में सोती बच्ची को चुपचाप उठाकर ले गया था। उसका पहले गला दबाया, उसके बाद नाले में फेंक दिया था।  
 

विज्ञापन
kidnapped girl from Khair murdered by her own grandfather police discloses the case
आरोपी दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र में अपहृत बच्ची का किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसी के सगे दादा ने कत्ल किया है। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह बेटा का पिता को रोज रोज शराब पीकर डांटना व पड़ोसी से विवाद बताया जा रहा है। बेटे को सबक सिखाने व हत्या में पड़ोसी को फंसाने के लिए दादा ने यह साजिश रचकर मासूम की जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन

   
घटना खैर के मोहल्ला सराफान की है। यहां सत्यदेव का परिवार रहता है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार की रात वह पत्नी व दो साल की बेटी के साथ रामलीला देखने गया था। वापस घर आकर तीनों ने साथ बैठकर खाना गया और घर में बिजली कनेक्शन न होने की चलते छत पर सोने चले गये थे। दंपती अपनी मासूम बेटी को साथ लेकर सोये थे। 
विज्ञापन


सुबह उठे तो देखा कि मासूम वहां से गायब थी। आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो आनन फानन अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही थी। मंगलवार सुबह बच्ची का शव कस्बे के एक नाले में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम करवाया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्धों को उठाया था। बच्ची के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई। जिसमें दादा की भूमिका संदिग्ध लगी। उससे बारी बारी से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने सच कबूल लिया। उसने बताया कि वह अक्सर शराब पीता है। इसी बात से नाराज होकर बेटा उसको डांटता था। बेटे की डांट से नाराज होकर उसको सबक सिखाने के लिए पोती का पहले अपहरण किया, उसके बाद हत्या करके शव नाले में फेंक दिया। 

पड़ोसी ने आरोपी पर दर्ज कराया था मुकदमा, उसको फंसाने की थी योजना
पुलिस के मुताबिक आरोपी दादा पर पिछले दिनों एक पड़ोसी ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमें को खत्म कराने के लिए वादी को हत्या में फंसाने की आरोपी योजना बना रहा था। पूछताछ में पुलिस से कई बार उसने कहा कि परिवार का उक्त पड़ोसी से रंजिश चली आ रही है। हत्या में उसका हाथ हो सकता है।  

दंपती के सोते ही सीढ़ी लगाकर घुसा था घर में
बुजुर्ग दादा दंपती के सोने के बाद घर में सीढ़ी लगाकर घुसा था। छत पर उसने चुपके से देखा कि दोनों पति पत्नी सो गये है तो पास में सोती बच्ची को चुपचाप उठाकर ले गया था। उसका पहले गला दबाया, उसके बाद नाले में फेंक दिया था।  

टप्पल घटना की फिर आई याद
हाल ही में टप्पल में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था। पड़ोसी से रंजिश के चलते उसको फंसाने के लिए एक दादा ने अपनी आठ वर्षीय पोती की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी दादा दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि बच्ची के अपहरण की जांच में सामने आया कि उसका कत्ल उसी के सगे दादा ने किया है। बच्ची का दादा अक्सर शराब पीकर गाली गलौच करता था। इसी बात से नाराज होकर बच्ची का पिता दादा को डांटता था। दादा बेटे की इस हरकत से अक्सर नाराज रहता था। उसका पड़ोसी से भी विवाद चल रहा था। बेटे को सबक सिखाने व पड़ोसी को मुकदमे में फंसाने के लिए आरोपी ने यह षड्यंत्र रचा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed