फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khushboo and Tanu social accounts reveal the truth of friendship

सोशल एकाउंट बता रहे दोस्ती का सच: एक-दूसरे से जुदा होना नहीं था गवारा, पाबंदियां नहीं कर पा रहीं थीं बर्दाश्त

Fri, 02 Aug 2024 11:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 11:12 AM IST
सार

खुशबू और तनु रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज में साथ पढ़ती थीं। वहीं इन दोनों की दोस्ती हुई। चूंकि बचपन से ही खुशबू लड़कों जैसे कपड़े पहनती आ रही थी। इसलिए वह तनु के प्रति सुरक्षा का भाव रखती आ रही थी। यह दोस्ती दोनों में बेहद गहरी हो गई।

विज्ञापन
Khushboo and Tanu social accounts reveal the truth of friendship
खाटू श्याम मंदिर में खुशबू के साथ तनु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दोनों छात्राओं की दोस्ती बड़ी गहरी हो गई थी। परिवार वाले भले ही कुछ नहीं बोल रहे हों मगर इन दोनों के फोटो जिन दो सोशल मीडिया एकाउंट पर पड़े हैं, वे बहुत कुछ बयां कर रहे हैं। बाकी कहानी इनकी तीसरी सहेली ने 31 जुलाई रात को पुलिस के सामने बयां कर दी। सोशल मीडिया एकाउंट में से एक आयुषतनु-जान के नाम से है, जबकि दूसरा आयुष-लवर-यूपीएससी के नाम से है। इन दोनों एकाउंट पर इनके एक दूसरे को उपहार देते आदि के फोटो पड़े हैं। जिनमें खुशबू युवक की वेशभूषा में, जबकि तनु युवती की वेशभूषा में देखी जा सकती है।

विज्ञापन


इधर, इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा सत्यवीर सिंह के अनुसार तीसरी सहेली ने पूछताछ में जो कुछ उजागर किया। उसके अनुसार ये दोनों रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज में साथ पढ़ती थीं। वहीं इन दोनों की दोस्ती हुई। चूंकि बचपन से ही खुशबू लड़कों जैसे कपड़े पहनती आ रही थी। इसलिए वह तनु के प्रति सुरक्षा का भाव रखती आ रही थी। यह दोस्ती दोनों में बेहद गहरी हो गई। स्नातक में आते आते दोनों अलग अलग कॉलेज चली गईं। मगर करीब तीन चार माह से दोनों में जो गठजोड़ हुआ। वह चौकाने वाला था। दोनों घूमने फिरने भी जाया करती थीं। दोनों एक साथ खाटू श्याम दर्शन करने, मंगलायतन घूमने तक गईं। दोनों ने अपने अपने अलग अलग नाम से एकाउंट बना रखे थे, जिन पर वे एक दूसरे को लवर गिफ्ट देते हुए फोटो अपलोड करतीं थीं। दोनों अकेली घूमा करती थीं और साथ रहती थीं।
विज्ञापन


खुशबू के भाई-बहन ने शुरू किया था एतराज
सहेली ने पुलिस को बताया कि इन दोनों के रिश्तों की भनक खुशबू के परिवार को पहले हुई थी। क्योंकि शहर पढ़ने आने के दौरान तनु उसके घर रुका करती थी। इसी दौरान परिवार को भनक लगी। उसके भाई बहन ने एतराज शुरू किया। मिलने पर पाबंदियां लगाना शुरू किया। यहां तक कि खुशबू के भाई ने तनु को भी समझाने का प्रयास किया। मगर दोनों मानने को तैयार नहीं हुई। इसकी जानकारी तनु के परिवार को न थी। वह लगातार शहर आ रही थी। इस बीच वह खुशबू से किसी ने किसी बहाने मिलने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहाने से आई थी खुशबू, परिवार ने की थी खोज
सहेली ने पुलिस को जानकारी दी कि 30 जुलाई को घर में हुए रोकटोक व प्रतिबंध के निर्णय के दौरान उसकी पढ़ाई तक रोकना तय हो गया था। इसी के चलते उसने सहेली को बुलाकर खुद घर से निकलना मुनासिब समझा। इसी बीच तनु आ गई। तीनों पहले डोमिनोज पीज्जा खाने गए। फिर एसवी कॉलेज गए और वहां से खुशबू के कॉलेज गए। इसी बीच पिता का फोन आने पर वह मां के पास अस्पताल दोनों के साथ पहुंची। वहां से वे दोनों उसके साथ घर पहुंचीं। जहां उन्होंने अब घर न जाने या आत्महत्या तक का कदम उठाने का जिक्र किया। इस बीच खुशबू के भाई का फोन आया। फिर मां का फोन आया। उसने साथ होना बताया। चार बजे के बाद में खुशबू का फोन बंद होने पर उसके भाई व बहन उसके घर आए। उसने कह दिया कि वह यहां से चली गई। फिर वे तनु के घर भी गए। मगर वहां भी न मिलने पर वे लौट गए। इसके बाद ये घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed