फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khurja team won handball competition

हैंडबॉल में खुर्जा की टीम जीती, तो कराटे प्रतियोगिता में अलीगढ़ कराटे एकेडमी बनी चैंपियन

Fri, 28 Jun 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Khurja team won handball competition
ओलंपिक क्रीड़ा सप्ताह के तहत विजई कराटे के खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के क्रीड़ा सप्ताह के चौथे दिन हैंडबॉल में खुर्जा की टीम विजयी रही। कराटे प्रतियोगिता में अलीगढ़ कराटे एकेडमी ओवर आल चैंपियन बनी। दूसरे स्थान पर एसीएन एकेडमी रही। शुक्रवार को शाम 6 बजे एएमयू में स्केटिंग रिंग पर स्केटिंग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल (बालक वर्ग) में खुर्जा ने स्टेडियम को 17-10 से हरा दिया। बालिका वर्ग में वेटरन इंडिया ने स्टेडियम को शिकस्त दी। सह जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार सिंह, जिला हैंडबाल संघ के सचिव सुधीर कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कराटे में माल्या गुप्ता, दिव्यांशी जैन, खुशी चौधरी प्रथम, भूमिका चौहान, लुबना खान, लकी चौधरी द्वितीय, रमन फातिमा, मानसी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में साहिल खान, नरेश कुमार, मोहम्मद तालिब शमीम, मोहम्मद फैजान प्रथम, प्रशांत सिंह, आसिफ , चंद, प्रशांत कुमार द्वितीय, राज कुमार व लकी तीसरे स्थान पर रहे। यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मोहम्मद अली, नवीन बिट्टू, भगत सिंह बाबा, हीरा सिंह, कैप्टन आसीन खान, सुनील कुमार, सतीश कुमार, अंकित जैन, अकबर राजा, फरीद, नदीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed