{"_id":"5f8b1f971d0112567f14f865","slug":"khair-woman-beats-husband-in-public-with-her-mother-during-divorce-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: तलाक के लिए आए पति पर बरस पड़ी पत्नी, मां के साथ मिलकर चप्पलों से कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: तलाक के लिए आए पति पर बरस पड़ी पत्नी, मां के साथ मिलकर चप्पलों से कर दी पिटाई
Sat, 17 Oct 2020 10:15 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अलीगढ़ में शनिवार को तलाक लेने के लिए तहसील पहुंचे पति-पत्नी की आपस में गुत्थमगुत्था हो गई। पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। यह देखकर वकीलों ने हस्तक्षेप किया तब जाकर मामला शांत हुआ। बाद में सहमति से दोनों के बीच कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाक हो गया।
विज्ञापन
कस्बा निवासी युवती की साल भर पहले बल्लभगढ़ निवासी एक युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उनमें विवाद था। छह माह से युवती अपने मायके में रह रही थी। कुछ लोगों ने कई बार समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन लड़का पक्ष किसी भी दशा में युवती को रखने के लिए राजी नहीं था।
विज्ञापन
इसपर दोनों पक्षों में तलाक की सहमति बन गई। शनिवार को दोनों पक्ष परिवार के सदस्यों के साथ तहसील पहुंचे थे। एक वकील के बस्ते पर कागजात तैयार हो रहे थे तभी पति-पत्नी में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
अचानक आक्रोशित पत्नी ने चप्पल उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। उसकी मां भी चप्पल उतारकर दामाद की पिटाई में जुट गई। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। तमाम वकील जमा हो गए और दोनों को डांट डपटकर शांत कराया।