फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair block will be developed as a model

मॉडल के रूप में विकसित होगा खैर ब्लॉक

Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Khair block will be developed as a model
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 में खैर ब्लॉक को मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। यहां ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन करके इसे ओडीएफ प्लस विकास खंड के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह विचार डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायकों की एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के साथ सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण समय से करने को कहा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। अब तक 2000 बोरा सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र हो चुकी है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को एकत्रित प्लास्टिक की शव यात्रा निकाली जाएगी। जल निगम के एक्सईएन ने बताया कि हर घर नल योजना में 384 गांवों में काम पूरा हो गया है। 131 गांव के एस्टीमेट भेजे गए हैं, इनमें से 108 ग्रामों का एस्टीमेट शासन स्तर से स्वीकृृत भी हो गया है। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed