फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   khair block's ADO panchayat involve in fraud case

लेनदेन के मामले में फंसे खैर ब्लॉक के एडीओ पंचायत

Sun, 07 Mar 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
khair block's ADO panchayat involve in fraud case
लेनदेन के मामले में खैर ब्लॉक के एडीओ पंचायत फंस गए हैं। उनकी आवाज में एक व्यक्ति से किसी काम के एवज में लेनदेन की बात होने का ऑडियो वायरल होने के बाद डीपीआरओ ने उन्हें ब्लॉक से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस प्रकरण में रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

खैर ब्लॉक एडीओ पंचायत प्रकाश चंद्र शर्मा की आवाज का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह किसी एक व्यक्ति से किसी काम के लिए लेनदेन की बात कर रहे हैं। वह अन्य अफसरों के बारे में भी जिक्र कर रहे हैं। डीपीआरओ ने तत्काल इस ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत को ब्लॉक से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया। वहीं, इनके खिलाफ निदेशालय में रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

डेढ़ मिनट से ज्यादा के इस ऑडियो में एक व्यक्ति एडीओ पंचायत से बातचीत कर रहे हैं। दोनों लोग शौचालय निर्माण मामले में पैसे को लेकर चर्चा कर रहे हैं। एडीओ पंचायत जहां अधिक पैसों की मांग कर रहे हैं, वहीं व्यक्ति ज्यादा फायदा न होने की बात कहकर कम पैसे देने पर ही अड़ा है। इस दौरान अन्य लोगों के बारे में भी कमीशन की बात हो रही है। डीपीआरओ पारुल सिसौदिया ने बताया कि शनिवार को ऑडियो उनके संज्ञान में आई थी। एडीओ को ब्लॉक से हटा दिया गया है। पूरी रिपोर्ट निदेशालय में भेजी गई है। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed