फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kaushinder was murdered in a transaction dispute, report on four

Aligarh News: कौशिंदर की हत्या लेनदेन के विवाद में हुई, चार पर रिपोर्ट

Wed, 11 Jun 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kaushinder was murdered in a transaction dispute, report on four
क्षेत्र के गांव नगला पदम के कौशिंदर की हत्या के पीछे लेन-देन का विवाद निकल कर सामने आ रहा है। युवक को बेरहमी से पीटकर जिंदा जलाया गया था। हत्या में गांव के चार लोग नामजद किए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। कई लोगों से पूछताछ के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन




गांव के ही चार लोग नामजद किए

नगला पदम निवासी कौशिंदर की हत्या के संबंध में उसके भाई सतीश ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव के राजेश, आकाश, जीतू उर्फ जितेन्द्र और जगदीश मेरे भाई को बहाने सेे घर से बुलाकर ले गए थे और उससे नकदी, बाइक व मोबाइल छीन कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन




पसली, सीने की हड्डी टूूटीं, फेफड़ा-लीवर फटे मिले

कौशिंदर की हत्या बहुत बेरहमी सेे करने के साथ जिंदा जलाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों के अनुसार कौशिंदर की पसली, सीने की हड्डी टूटी मिली हैं। फेफड़ा और लीवर फटे पाए गए हैं। चेहरे, पेट और सीना जला पाया गया है। गले में भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है, जिसने कई लोगों से पूछताछ करने के बाद एक युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण लेन-देन का विवाद निकलकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिसावा के गांव पोस्तिका में मिला था शव
ज्ञात रहे क्षेत्र के गांव नगला पदम के कौशिंदर रविवार को अपनी नई पल्सर बाइक सहित घर से लापता हो गया था, जिसका शव सोमवार सुबह पिसावा के गांव पोस्तिका केे खेत में मिला था। पुलिस ने शव को अज्ञात में मोर्चरी भेज दिया था। सोमवार की दोपहर में ही कौशलेंद्र के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई तो उन्हें अज्ञात शव के बारे में जानकारी दी गई। इस पर परिजनों ने देर रात उसकी शिनाख्त की थी।





युवक की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। मृगांक शेखर पाठक, पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed