फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kasimpur Power house run by forcibly taking officers and employees from home

Aligarh News: हड़ताल जारी, अधिकारी-कर्मचारियों को जबरन घर से ले जाकर चलवाया जा रहा पावर हाउस

Sat, 18 Mar 2023 08:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

संयुक्त संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी से बलपूर्वक कार्य कराने की कोशिश न की जाए। उनके साथियों को प्लांट के अंदर पकड़कर लगातार कई घंटे कार्य न लिया जाए।

विज्ञापन
Kasimpur Power house run by forcibly taking officers and employees from home
कासिमपुर पॉवर हाउस के कर्मी हड़ताल पर बैठे हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों और अभियंताओं की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी पावर हाउस के अंदर नहीं गया। हड़ताली कर्मियों का आरोप है कि कुछ अधिकारियों को रात्रि में जबरन उनके घरों से ले जाकर पुलिस-प्रशासन बलपूर्वक उत्पादन इकाइयों को चलवा रहा है। 

विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी से बलपूर्वक कार्य कराने की कोशिश न की जाए। उनके साथियों को प्लांट के अंदर पकड़कर लगातार कई घंटे कार्य न लिया जाए। हड़ताल के 36 घंटे होने के बाद भी प्रबंधन द्वारा विद्युत कर्मियों की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि ओबरा व अन्नपारा में 1400 मेगावाट विद्युत उत्पादन बाधित हो गया है और दोनों परियोजनाओं में उत्पादन शून्य हो गया है। संयुक्त संघर्ष समिति लखनऊ के पदाधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी होने पर घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने सामूहिक गिरफ्तारी देने का एलान किया है। अधिकारी व कर्मचारियों का धरना 10 दुकान पर जारी रहा। 
विज्ञापन


मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि चारों यूनिटें एनटीपीसी से आए अधिकारियों और परियोजना के कुछ अधिकारियों द्वारा सुचारु रूप से चलाई जा रही हैं। हड़ताल का फिलहाल यहां विद्युत उत्पादन पर कोई असर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में अभिषेक चौहान , सतीश जादौन, सह संयोजक दिनेश कुमार, सचिव विपिन कुमार, विवेक कुमार, मनोज आर्य, पंकज सिंह, संजय वर्मा, चंदन चौरसिया, डीके मिश्रा, रामगोपाल यादव, योगेश शर्मा, सुखविंदर सिंह, मनोज शर्मा, संजय गुप्ता, संजय चौहान आदि  मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed