{"_id":"6a02cb83fbe08314ab042b53","slug":"kashmiri-student-beaten-up-at-ss-north-hall-in-aligarh-muslim-university-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मच्छरदानी हटा दो... तुम्हारे हिस्से के मच्छर मुझे काटते हैं', एसएस नार्थ हॉल में कश्मीरी छात्र की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मच्छरदानी हटा दो... तुम्हारे हिस्से के मच्छर मुझे काटते हैं', एसएस नार्थ हॉल में कश्मीरी छात्र की पिटाई
Tue, 12 May 2026 12:17 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 12 May 2026 12:17 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस नार्थ हॉल में मच्छरदानी लगाने को लेकर कश्मीरी छात्र की पिटाई कर दी गई। पीड़ित छात्र ने पिटाई के बाबत बताया कि रूममेट (कमरे में एक साथ रहने वाले छात्र) का कहना है कि जब वह मच्छरदानी लगाता है, तो उसके हिस्से का मच्छर उसे काटते हैं। हॉल में छात्रों की नींद में मच्छर खलल डाल रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@amu.ac.in.)
विस्तार
गर्मी बढ़ी, मच्छर बढ़े और अब हॉस्टल में मच्छर और मच्छरदानी कूटनीति भी शुरू हो गई। एक ऐसा ही मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस नॉर्थ हॉल में आया है, जब मच्छरदानी लगाने को लेकर एक कश्मीरी छात्र की पिटाई कर दी गई।
पीड़ित छात्र ने पिटाई के बाबत बताया कि रूममेट (कमरे में एक साथ रहने वाले छात्र) का कहना है कि जब वह मच्छरदानी लगाता है, तो उसके हिस्से का मच्छर उसे काटते हैं। हॉल में छात्रों की नींद में मच्छर खलल डाल रहे हैं। मच्छरों से बचाव के लिए एक कश्मीरी छात्र मच्छरदानी लगाता था।
इससे गाजीपुर का एक छात्र नाराज था, जिस पर उन्होंने कश्मीरी छात्र से कहा, मच्छरदानी मत लगाया करो… तुम्हारे हिस्से के मच्छर हमें काटते हैं। इसके बाद दोनों में बहसबाजी और मारपीट हो गई। मामला प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गया।

कश्मीरी छात्रों के समूह ने शिकायत की कि मच्छरदानी लगाने जैसी छोटी बात पर साथी छात्र ने मारपीट कर दी। थोड़ी देर में गाजीपुर के छात्रों का समूह भी पहुंच गया। उनका पक्ष भी कम दिलचस्प नहीं था। उनका कहना था कि जैसे ही कश्मीरी छात्र मच्छरदानी लगाता है, उसके हिस्से के मच्छर उन्हें काटने लगते हैं।
इससे रात की नींद खराब हो जाती है। इस दिलचस्प घटना की चर्चा यूनिवर्सिटी परिसर में है। हॉस्टल में अब यह बहस चल रही है कि मच्छरदानी व्यक्तिगत सुरक्षा है या पड़ोसी पर मच्छर-भार डालने की साजिश। प्रॉक्टर प्रो. मो. नवेद खान ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत करके शिकायत ले ली हैं।