फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karva Chauth: Crowd gathered in the market as soon as the season opened, shopping fiercely

करवाचौथ : मौसम खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी

Tue, 11 Oct 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Crowd gathered in the market as soon as the season opened, shopping fiercely
दुबे का पड़ाव स्थित एक शोरूम में करवा चौथ को लेकर साड़ियां पसंद करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
करवाचौथ से ऐन पहले मौसम बिगड़ने से बाजार की बिगड़ी रौनक सोमवार को फिर लौट आई। मौसम खुलते ही सोमवार को दिन भर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में रही। दोपहर में रेलवे रोड पर तो जाम के हालात रहे। इस दौरान सर्वाधिक भीड़ महिला शृंगार, वस्त्र व उपहार से जुड़े उत्पादों की दुकानों पर रही।
विज्ञापन

करवाचौथ का पर्व 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए निर्जल व्रत रखेंगी। इसको लेकर उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। सुहागिनें खुद को निखारने व संवारने को लेकर अभी से ही ब्यूटीशियन की बुकिंग करने लगी हैं।
विज्ञापन

बाजार से सामग्री की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। तरह-तरह की चूड़ियां, कपड़े, शृंगार एवं पूजा के सामान से बाजार सज गए हैं। करवाचौथ को खास बनाने में महिलाएं जुटी हैं। बाजार भी इसे लेकर दुल्हन की तरह सज गया है। ज्वेलरी, चूड़ी और कपड़ों दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मौसम बिगड़ने पर रविवार को बाजार बंद जैसा ही रहा, मगर सोमवार को मौसम खुलते ही शहर के रेलवे रोड बाजार, सेंटर प्वाइंट, स्वर्ण जयंती नगर, सासनी गेट बाजार में महिलाओं के द्वारा खूब खरीदारी की गई। पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने से व्यापारी भी उत्साहित दिखा। इस दौरान महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी में लगी रहीं तो कुछ मेहंदी लगाने के लिए पति के पसंदीदा डिजाइन को ढूंढ रही थीं। दुकानदारों का कहना है कि सोमवार को बाजार में अच्छा असर रहा है।
स्वर्णकारों ने भी की तैयारियां
महिलाओं की पसंद और चलन को देखते हुए स्वर्णकारों ने भी फैशन को वरीयता दी है। बाजार में पायल एवं बिच्छू, डिजाइनर चेन, डिजाइनर अंगूठी महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं। सुहागिनों के लिए बेहद खास इस त्योहार की तैयारियों से शहर के बाजारों में खासी रौनक बनी हुई है।
डिजाइनर थाली पहली पसंद
बाजार में कढ़ाई वाली साड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है । करवाचौथ में इस बार डिजाइनर थाली महिलाओं को लुभा रही है। थालियों की कीमत दो सौ से लेकर साढ़े सात सौ रुपये तक है। लाल रंग के वेलवेट पेपर से सजी थाली में तांबे का लोटा, दीपक और धूप-अगरबत्ती स्टैंड बना हुआ है। इसके अलावा मिट्टी के करवे एवं दीयों को भी नया लुक दिया गया है।
ब्यूटीशियन की एडवांस बुकिंग
करवाचौथ को लेकर ब्यूटीशियन की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मेहंदी लगवाने, हेयर कटिंग, मेनीक्योर, पैडिक्योर करवाने और अन्य शृंगार करने, सजने-संवरने के लिए ब्यूटीशियन की बुकिंग की जा रही है। ब्यूटीशियन किरन शर्मा ने बताया कि हाथ एवं पैर में मेहंदी लगाने के अलग-अलग दाम तय किए गए हैं। सजाने की कीमत ज्यादा है।

कुछ महिलाएं उनके पास से सजने की सामग्री भी भाड़े पर बुक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 200 से लेकर 500 रुपये तक मेहंदी रचाने की कीमत रखी गई है। मसाज, फेश वॉश, ब्लीच करवाने के लिए अभी से ही महिलाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खरीदारी करने पर डिस्काउंट और तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed